FM WHATSAPP KYA HAI | FM WHATSAPP को DOWNLOAD कैसे करे ?

fm whatsapp kya hai

FM WhatsApp App आजकल काफी Internet पर search किया जा रहा है। आज मै आपलोगों को इसी के बारे में बताने वाला हूँ। काफी लोग इसके बारे में नहीं जानते होंगे। लेकिन काफी ऐसे भी लोग है जो इसका काफी अच्छे से इस्तेमाल भी कर रहे है। काफी लोग तो इसका नाम भी अभी तक नहीं सुने होंगे।

ये भी एक  मैसेंजर एप्लीकेशन है। जो की ओरिजिनल WhatsApp app की तरह ही है। जिस तरह से हम अपने normal WhatsApp app का use करते है। उसी तरह से हम इसको भी use करते है। लेकिन इसमें use करने का तरीका थोडा और एडवांस हो जाता है। इसके अंदर और भी अच्छे अच्छे features देखने को मिल जाते है।

FM WhatsApp क्या है ? इसको कैसे डाउनलोड कर सकते है? और इसके क्या क्या features है ? इसके बारे में आज हमलोग इस पोस्ट में जानने वाले है। 

WHAT IS FM WHATSAPP IN HINDI

FM WhatsApp का full form “Fouad Mokdad WhatsApp” है। Fouad Mokdad ने ही इस एप्लीकेशन को बनाया है। जिसके वजह से इस एप्लीकेशन का नाम FM WhatsApp पड़ा है।

ये एप्लीकेशन नार्मल वाले WhatsApp से काफी अलग है। क्योकि इस न्यू वाले FM WhatsApp में काफी न्यू feature को ऐड किया गया है। जो इसको एकदम अलग पहचान देता है। इस नए वाले एप्लीकेशन में प्राइवेसी का पूरा ध्यान दिया गया है।

जिसके कारण हम अपने लास्ट सीन, ब्लू टिक ये सब को hide कर सकते है। Deleted मेसेज को भी इसमें पढ़ सकते है। अपने video calling आप्शन को भी हम इसके जरिये बंद कर सकते है। इसके कारण हमारा डाटा secure हो जायेगा। ये एप्लीकेशन को 5 मिलियन से भी ज्यादा लोग इनस्टॉल कर चुके है

FM WHATSAPP APP को डाउनलोड कैसे करेंगे?

सबसे पहले मै ये बता दू की ये app आपलोग को google play store पर नहीं मिलेगा। क्योकि ये play store के Terms and Condition के अंतर्गत नहीं आता है। लेकिन फिर भी हमलोग इसको downloads कर सकते है। उसके लिए हमे फिर किसी भी third party के जरिये downloads करना होगा। तो आइये देखते है कैसे downloads करेंगे इसको

  • सबसे पहले google ओपन करेंगे और उसमे FM WhatsApp downloads लिख कर search करेंगे।
  • उसके बाद काफी सारे अलग अलग वेबसाइट ओपन हो जायेंगे।
  • इनमे से अब हमें कोई भी एक वेबसाइट पर जाकर इसको downloads कर लेना है।
  • इस तरह से हमारा एप्लीकेशन डाउनलोड हो जायेगा।

FM WHATSAPP APP कैसे इनस्टॉल करेंगे?

नए वाले WhatsApp इनस्टॉल करने से पहले आपको अपने पहले वाले WhatsApp का backup लेना होगा। ऐसा क्यो करना है मै आपको बताता हूँ। backup लेकर नोरमल वाले WhatsApp को uninstall कर दे। backup इसलिए लेना है क्योकि जब FM WhatsApp इनस्टॉल करेंगे तो उसमे अपने backup को फिर से रिस्टोर किया जा सके।

अब अगर पुराने वाले WhatsApp को बिना डिलीट किये नए वाले को use करेंगे तो कुछ error आने का chances रहता है। इसलिए पुराने वाले को हटाना पड़ता है। कैसे इनस्टॉल करते है ये जानते है।

how to install fm whatsapp in mobile
Image of FM Whatsapp in hindi
  • Downloads किये हुए app को इनस्टॉल करने के लिए क्लिक करे।
  • अब अगर unknown source वाला error आता है तो ऐसे में सेटिंग में जाकर इसको on कर दे।
  • on करते ही आगे का process होगा और हमारा app कुछ समय बाद इनस्टॉल हो जायेगा।
  • इनस्टॉल होने के बाद नोरमल WhatsApp की तरह ही अपना नंबर डाल कर वेरीफाई करा ले।
  • अब आपका app use करने के लिए पूरी तरह इनस्टॉल हो चूका है। 

FM WHATSAPP के क्या क्या खास बात है जानिए?

इसके feature के चलते ही आजकल लोग इसका use काफी ज्यादा करने लेग है। क्योकि इसमें काफी कुछ features दिए हुए जिनके बारे में मै आपको बताने वाला हूँ।

  • सबसे खास बात है की इसमें काफी कुछ प्राइवेसी मिल जाता है।
  • बिना किसी का नंबर save किये हम मेसेज कर सकते है।
  • इसमें ब्लू टिक को hide करने के आप्शन मिल जाते है।
  • 500 लोगो का ब्रॉडकास्ट करा सकते है।
  • इसके जरिये आसानी से 100 लोगो के चाट को एक साथ पिन किया जा सकता है।
  • अपने app को easily लॉक कर सकते है।
  • सामने वाला का status उसके पता लगे बिना आप देख सकते है।
  • सबसे खास बात जब कोई मेसेज कर के डिलीट कर देता है तो उसको भी हम रीड कर सकते है।
  • एक बार में 30 से ज्यादा फोटो को send किया जा सकता है।

ये सब features है जो इस app को और भी खास बना देते है।

इस APP को UPDATE कैसे करे?

जैसे हमलोग normal कोई भी app को update कर लेते है वैसे इसमें नहीं है। normal app में हमें notification मिलता है जिससे हमे पता लग जाता है की अब इस app का न्यू वर्शन आ गया है। जिसको हमलोग आसानी से play store से update कर लेते है।

लेकिन FM WhatsApp की बात करे तो ये हमलोग play store से downloads नहीं किये है। इसको हमलोग third party वेबसाइट से downloads किये है। तो इसको update करने के लिए भी हमें फिर से उसी third party वेबसाइट पर जाना होगा। क्योकि जब भी कोई नया update आएगा तो वो इसी वेबसाइट पर आएगा।

जहा हमें दुबारा से जाकर downloads करना होगा और फिर से उसको इनस्टॉल करना होगा। बस एक बात का ध्यान देना है की पहले वाले वर्शन का backup जरुर ले ले। क्योकि उसको uninstall करने से आपका डाटा डिलीट हो जायेगा। जिससे आपका updated वर्शन में कुछ भी show नहीं होगा।

अगर backup लिए रहेंगे तो उसको नए वाले वर्शन में फिर से रिस्टोर कर सकते है। जिससे आपका सारा डाटा फिर से मिल जायेगा। तो इस तरह से हम अपने FM WhatsApp को update कर सकते है।

FAQs

fm whatsapp kya hai
Image of FM Whatsapp in hindi

FM WhatsApp use करना safe है?

काफी लोगो के मन में एक सवाल आता है की क्या ये use करना safe है। जी हा ये बिलकुल safe है इसको आपलोग use कर सकते है। क्योकि अभी तक इसमें Malware attack देखने को नहीं मिला है।

क्या ये normal WhatsApp से अच्छा है?

जी हा ये normal WhatsApp से अच्छा है। क्योकि इसमें काफी ज्यादा feature दिया हुआ है। जिसके use से हमारा काम और आसान हो जाता है।

FM WhatsApp को play store से downloads कर सकते है?

नहीं इसके लिए हमें कोई भी third party वेबसाइट का हेल्प लेना होता है। जिसके बारे में मै उपर बता चूका हूँ।

FM WhatsApp use करने के लिए फ़ोन को Root करना जरुरी है?

नहीं, इसको बिना phone root किये हुए भी use कर सकते है। हा अगर आपको अपने मोबाइल में कोई feature ऐड करना है तो फिर phone को root कर सकते है। लेकिन इससे आपके फ़ोन का warranty ख़तम हो जायेगा।

इस app की मदद से video call कर सकते है?

जी हा video call कर सकते है।

क्या ये anti ban app है?

जी हाँ ये एक anti ban app है।

CONCLUSION

FM WhatsApp क्या है ? इसके बारे में आज आपने सिखा । साथ ही ये भी जाना की इस app को कैसे update और download करते है। अगर ये पोस्ट आपलोग को अच्छा लगा हो तो कृपया इसको अपने दोस्तों तक जरुर शेयर करे।

जिससे और भी लोगो तक ये पोस्ट पहुच सके। आप अपने सुझाव हमें कमेंट कर के जरुर बताये। साथ ये भी बताये की मुझे और किस टॉपिक पर पोस्ट लिखने की जरूरत है। जिससे आपलोग को और भी ज्ञान की बाते मै बता सकू।

धन्यवाद !!

AADHAR CARD PHOTO CHANGE कैसे करे | BEST TIPS 2026

Aadhar card photo change

AADHAR CARD PHOTO CHANGE कैसे करे | फोटो ऑनलाइन कैसे बदले

Aadhar card photo change कैसे करे? आज हमलोग इसी के बारे में बात करने वाले है। काफी लोग इसको लेकर परेशान रहते है। की कैसे Aadhar card photo change होगा। और वो भी काफी आसानी से। बस बने रहिये हमारे साथ हम आपके लिय ऐसे ही नए ज्ञान लेकर आते रहेंगे। जिससे आपलोग को हर वो बात जानने में आसानी होगी जिसको आप नहीं जानते।

कितनी बार ऐसा होता है की जब हमलोग अपने Aadhar card बनवाते है। तो उस समय Aadhar बनाने वाले जल्दी बाजी में हमारी फोटो ख़राब कर देते है। जो देखने में काफी ख़राब लगता है। जिससे पूरा Aadhar card उतने से ही ख़राब हो जाता है। तो ऐसे में अगर आप चाहते हो की Aadhar card में फोटो अच्छा हो जाये।

Aadhar card photo change

Image of Aadhar card photo change

तो उसके लिए हमें फिर से उनके पास जाकर अपने Aadhar card के फोटो को Change करवाना पड़ता है। जो की मामूली कुछ पैसा देकर करवा सकते है। और ये प्रोसेस काफी आसान है। मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस या फिर एड्रेस ये सबका change करने का same process है।

तो अगर आपलोग को अपने आधार कार्ड के फोटो को change करना है तो इसको ध्यान से पढ़े।

AADHAR CARD UPDATE करने से पहले इन बातों का ध्यान दे 

  • Aadhar card में कोई भी update कराने से पहले हमारे पास ये डाक्यूमेंट्स होने चाहिए। जैसे वोटर कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या फिर राशन कार्ड। और भी डाक्यूमेंट्स है जो use किया जा सकता है जिसका लिंक मै दे दूंगा।
  • जब आधार कार्ड पोर्टल पर लॉग इन करते है। तो उस समय हमारा उस card से लिंक हुआ मोबाइल नंबर होना चाहिए। क्योकि उसी पर OTP आते है जिसके बाद हम आगे का process कर पाते है।

अब हम आगे step wise देखेंगे की कैसे अपने Aadhar card photo change करते है? इसको change करने के दो तरीका है। जिसको मै एक एक कर आपलोग को बताऊंगा।

पास के AADHAR CARD सेण्टर पर जा कर फोटो CHANGE करना 

  • UIDAI के वेबसाइट पर जाये 
  • बाएं तरफ Get Aadhar सेक्शन पर क्लिक करे। और आधार नामांकन/अपडेट फॉर्म को डाउनलोड करें।
  • अब form को अच्छे से fill करे। फिर उसको आधार नामांकन केंद्र पर जमा कर दे।
  • आधार नामांकन केंद्र पर retina, Fingerprint और photo को फिर से लिया जायेगा।
  • ये सब प्रक्रिया करने के बाद आपसे मामूली 50/- का शुल्क लिया जायेगा।
  • Photo का application जैसे ही update हो जाता है। हमें एक Update Request Number (URN) दिया जाता है।
  • इसी URN के जरिये हम अपने Aadhar के status को online ट्रैक कर पाएंगे।
  • इस तरह से हमारा आधार कार्ड नए फोटो के साथ 90 दिन के अंदर update हो कर मिल जाता है। 

UIDAI के OFFICE में POST करके AADHAR CARD PHOTO CHANGE करना 

  • UIDAI के वेबसाइट पर जाइये वहा से आधार कार्ड अपडेट करेक्शन form को डाउनलोड कर ले।
  • अब उसको अच्छी तरह से fill कर ले। 
  • fill करने के बाद UIDAI के रीजनल ऑफिस के नाम फोटो update करवाने के लिए एक letter लिखे।
  • उस letter के साथ अपना एक अच्छा फोटो को लगाये। जो की self attested हो।
  • अब इनको एक साथ UIDAI के रीजनल ऑफिस में पोस्ट कर दे।
  • इस तरह से आपको update किया हुआ Aadhar card 15 दिनों के अंदर मिल जयेगा।

ये भी पढ़े:

CONCLUSION

Aadhar card photo change कैसे करते है? आज आपने सिखा। इसमें मैंने दो तरीका के बारे में बताया है। जिसकी मदद से आप अपने Aadhar card photo change कर सकते है। वो भी काफी ही आसानी से। आपलोग को ये पोस्ट कैसा लगा हमें कमेंट कर के जरुर बताये। 

इस पोस्ट को अपने दोस्तों तक भी जरुर शेयर करे जिससे उनको भी ये जानकारी मिल सके। और अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें जरुर बातये जिससे मै पाने लेखन को और अच्छा बना सकू। आप अपने सुझाव मेरे इस ब्लॉग की मदद से दुसरे लोगो तक पंहुचा सकते है।

 

 

 

TOP 13 TIPS EMAIL SEND करने के – HOW TO WRITE GOOD EMAIL

How to write good email

HOW TO WRITE GOOD EMAIL | TOP 13 TIPS EMAIL SEND करने के लिए | HOW TO SEND PROFESSIONAL EMAIL

How to write good email. हेल्लो दोस्तों कैसे है आपलोग। आज मै फिर से एक नए टॉपिक ले कर आया हूँ। जिसमे आपलोग सिखने वाले है How to write good email. मॉडर्न ज़माने में किसी से बात करने के लिए ये communication का सबसे अच्छा जरिया माना जाता है।

जिसका इस्तेमाल आजकल के दैनिक जीवन में डेली होता है। वो चाहे घर हो या ऑफिस हो। इसके कारण हम अपने बातों को एक जगह से दूसरी जगह पंहुचा सकते है। वो भी एक समय में कई लोगो तक भेज सकते है। बस इसके लिए हमारे पास एक email id होना जरुरी होता है।

एक official mail लिखना और एक दोस्तों को mail करना। दोनों में काफी अंतर होता है। Official mail लिखने समय कुछ बातों को ध्यान देना जरुरी होता है। जिसको काफी सावधानी से लिखना होता है। क्योकि हमारी Business इसी mail पर depend होती है।

तो आपको अपनी Professional mail कैसे करनी है। उसी से रिलेटेड मै आपलोग को Top 13 tips email send करने के बारे में बताऊंगा। जो आपके लिए काफी useful होने वाला है। 

TOP 13 TIPS EMAIL SEND करने के लिए

Email send करने से पहले कुछ Tips को follow करे। जिसको मै निचे एक एक कर के बताने वाला हूँ। जो निम्न प्रकार से है:

1. इमेल छोटा लिखने का कोशिस करे 

आप जब भी कोई official email करे तो उसको छोटा लिखें। जिसको कम लिखकर सामने वाले को समझाया जा सके। क्योकि आपलोग जानते ही है की हमलोग के पास डेली कितने mail आते रहते है। और हमें सारे काम mail के जरिये ही हैंडल भी करने होते है। तो आप सोच सकते है की सामने वाले के पास टाइम का कितना कमी रहता है। 

तो मेरे कहने का मतलब ये है की mail में उतना ही लिखे। जिससे आप अपने बात को सामने वाले को समझा सके। अगर mail बड़ा है तो जो खास बात है उसको बोल्ड करके लिखे। जिससे email पढने वाला आपका बात समझ जायेगा।

2. SUBJECT लाइन ऐसे लिखे की EASY समझ आ जाये 

how to write good email में subject line का भी मुख्य भूमिका होती है। Email करते समय हमें इस बात का ज्यादा ध्यान देना चाहिए। की उस mail का subject क्या होगा। अगर आप बिना subject दिए mail send करते है तो receiver end वाले शायद आपका mail open ही न करे। क्योकि उसको लग सकता है की ये एक spam mail है। और वो उस mail को पढने में इंटरेस्ट नहीं रखेगा।

इसलिए कभी भी mail send करे तो उसमे एक effective और informative subject line का use करे। जिससे mail पढने वाले को एक बार में ही समझ आ जाये की mail किस purpose से भेजा गया है। जिससे आपके mail का तुरंत रिप्लाई भी मिलेगा। और आपके mail send करने का मकसद भी पूरा हो जायेगा।

अगर आपका कोई मेसेज है जो सिर्फ subject line में ही पूरा हो रहा है। तो ऐसे में आप उस subject line के बाद EOM(End of Message) का use करे। जिससे कोई भी आपके mail को पूरा ओपन करे बिना आपके mail के बारे में समझ जायेगा। की आप क्या कहना चाह रहे है।

3. SHORT FORM का USE न करे 

कभी भी आप जब एक official mail करते है। तो ऐसे में कभी भी short form का use न करे। इससे आप ज्यादा समय नहीं बचा सकते। बल्कि आपका और काम ख़राब हो सकता है। क्योकि आपको ये पता होना चाहिए की आप एक professional mail कर रहे है। न की अपने दोस्तों के साथ chatting कर रहे है।

Short form use करने से सामने वाले को लग सकता है की आप सीरियस नहीं है। जहा आपका काम बन सकता था वहाँ और ख़राब हो सकता है। 

4. दो बातों को एक EMAIL में मिक्स न करे 

अगर एक person को दो बात के लिए email करना है। तो उसको दो बात एक ही mail में न करे। दो बात के लिए उसको दो अलग अलग email करे। जिससे उस person को बात को समझना आसान हो जायेगा। जिसको करने में आपका भी ज्यादा समय बर्बाद नहीं होगा। 

5. इमेल करते समय ज्यादा CAPITAL और BOLD का USE न करे 

आपलोग जब भी कही mail send करे तो उसमे ज्यादा Capital या bold letter का use न करे। जिससे वो email थोडा un-professional दिखने लगता है। वैसे ही कितने लोग mail के बीच में कलर कर देते है या अंडरलाइन कर देते है। जो की सही नहीं होता है। इसको करने से बचे जिससे आपका mail professional दिखेगा।

6. ATTACHMENTS

यहाँ सबसे खास बात ये है की जब भी mail में कुछ file attach करना पड़े। तो ऐसे में ध्यान से mail में उस file को attach करे। क्योकि काफी बार ऐसा होता है की mail लिख दिए है file attach करना भूल गए। जो की काफी गलत बात होती है। एक professional mail करते समय। ऐसे में हमें उस mail को फिर से attach कर के send करना पड़ता है।

जब जरुरी हो attach करना तभी attach करे नहीं तो फालतू का अटैचमेंट न करे। कुछ भी attach करना भी है तो कोशिस करे की अटैचमेंट कम से कम हो। क्योकि जरुरी नहीं की receiver के पास कंप्यूटर हो। हो सकता है की वो मोबाइल से access कर रहा हो। जहा उसको प्रॉब्लम आ सकती है। अटैचमेंट में files को zip बनाकर send करने की कोशिस करे।

7. अपना नाम जरुर लिखे 

जब mail पूरा लिख लिए है तो उसमे अपना नाम जरुर लिखे। जो की लास्ट में हमलोग लिखते है। ये बहुत जरूरी होता है।

8. SPELLING MISTAKE न करे 

Mail लिखते समय इस बात का जरुर ख्याल रखे। की कभी कोई spelling wrong न करे। जो आपके के लिए काफी negative point होते है। अगर आपका इंग्लिश कमजोर है तो उसके लिए काफी सारा online platform है। आप उसका use करके mail लिख सकते है। जिससे wrong होने के chance कम हो जाता है।

9. MAIL को GREETING के साथ START करे 

जब भी हम mail लिखते है तो उसमे अभिवादन होना जरुरी है। जिससे mail पढने वाले को भी काफी अच्छा feeling आती है। उससे ये नहीं लगता है की ये mail कोई general या simple mail है। जिसको कही से copy कर के send किया हो। Greeting से ये पता चलता है की आप business के प्रति कितने सीरियस है। जिससे आपका एक अच्छा इम्प्रैशन बनता है।

how to write good email में mail को ग्रीटिंग के साथ स्टार्ट करना काफी अच्छा है।

10. MAIL लिखते समय अपने TONE पर ध्यान दे 

Mail लिखते समय अपने टोन का ध्यान जरुर दे। क्योकि इससे आपके behave कैसा है वो पता चलता है। जैसे काफी लोग mail लिखते समय Dear Amit न लिख कर सिर्फ Amit लिखते है। वैसे ही mail end करने के बाद अपने नाम देनें से पहले Thanks या Best Regards लिखते है। लेकिन काफी लोग ये न लिख कर सिर्फ अपना नाम लिख देते है।

जिससे काफी rude behave वाला फील आता है। और हो सके सामने वाले को ये बात पसंद न आये। तो कभी भी mail लिखते समय इन बातों का जरुर ध्यान देना चाहिए।

11. UNKNOWN को इमेल करते समय इन बात का ध्यान दे 

किसी unknown person को mail करने से पहले कुछ बात का ध्यान दे। उसको अपना परिचय अच्छे से दे ताकि वो आपके बारे में जान सके। उसके बाद आपको जिस बारे में mail करना है आप उस टॉपिक को लिख सकते है।

12. MAIL SEND करने से पहले अच्छे से पढ़ ले

अपने mail को लिखने के बाद तुरंत send बटन प्रेस नहीं करे। उसको एक बार अच्छे से cross check करे। जिससे ये पता चल सके की कही कोई गलती तो नहीं हुई है। जैसे की कोई spelling mistake या गलत sentence तो नहीं लिखा हुआ है। या कभी कभी हमलोग गलत person को mail send कर देते है। तो वहा एक बार ध्यान देना है की सही mail id टाइप हुआ है की नहीं।

क्योकि ये सब हमारे professional छवि को ख़राब कर सकती है। इसलिए इन बातों का ध्यान देना जरुरी है।

13. इमेल का REPLY तुरंत करे 

काफी बार ऐसा होता है की हम mail को पढ़ लेते है। लेकिन उसका रिप्लाई देना भूल जाते है या देते नहीं है। तो ये काफी गलत है अगर आप ऐसा करते है तो इसका मतलब है आप उस mail को ignore कर रहे है। पढ़ते ही उसका रिप्लाई करना चाहिए ये एक अच्छी habit मानी जाती है। 

अगर आपके पास समय नहीं है रिप्लाई करने के लिए तो उसको एक छोटा सा mail करे। आपका mail मिल गया है मै जल्दी ही आपसे कांटेक्ट करूँगा, धन्यवाद्। 

CONCLUSION

How to write good email में आपने जाना की किस तरह से mail को लिखा जाता है। जिससे आप अपने ऑफिसियल मेल करने का तरीका सिखा। उपर दिए सारे पॉइंट्स को अगर अच्छे से follow करते है तो आप भी अच्छे से mail कर पाएंगे। 

अगर आपलोग को ये पोस्ट अच्छा लगा है तो इसको शेयर जरुर करे। जिससे और भी लोगो तक ये सब इनफार्मेशन पहुँच सकते सके। आप अपने कमेंट हमें मेरे mail id पर कर सकते है। 

Thanks.

CYBER SECURITY क्या है | (CYBER CRIME से कैसे बच सकते है)

cyber security kya hai

CYBER SECURITY क्या है? CYBER CRIME से कैसे बच सकते है जाने डिटेल्स में.

हेल्लो दोस्तों कैसे है आपलोग. सभी को मेरे तरफ से नमस्कार. आज मै बहुत ही important टॉपिक लेकर आया हूँ. Cyber Security क्या है और Cyber Crime से हम अपने को कैसे बचा सकते है? जो normal सभी internet user के लिए काफी फायदेमंद होने वाली है.

आज के टॉपिक में मै Cyber Security के बारे में बताने वाला हूँ. आपलोग जानते ही होंगे की आजकल साइबर क्राइम कितना बढ़ गया है. आज के डेट में सभी लोग internet use करते है. जिसमे से काफी लोगो को ये पता नहीं होता की इसको secure कैसे use करते है.

तो आज के ब्लॉग में मै इसी के बारे में डिटेल्स देने वाला हु. जिसमे आपको बेसिक पता चल जायेगा की internet use करते समय हमें किन किन बातों का ध्यान देना जरुरी होता है. और इन छोटे छोटे बात को follow कर के अपने आप को इस साइबर क्राइम के होने से बचाया जा सकता है.

साइबर सिक्यूरिटी क्या है? – WHAT IS CYBER SECURITY IN HINDI

असल में cyber security की उत्पति Cyber + Security के मिलने से हुई है. cyber के मतलब होता है internet और security का मतलब होता है सुरक्षा. दोनों का मतलब हुआ internet को security देना. हमलोग जो internet use करते है उसमे security नहीं होती है.

क्योकि ये एक पब्लिक network है. ये जब end user तक जाता है तब उसमे हमलोग अलग अलग तरह से security लगाते है. जैसे की एंटीवायरस या फ़ायरवॉल. तब जाकर कही हमारा end device(Computer) secure माना जाता है.

Cyber Security हमलोग अपने कंप्यूटर या मोबाइल के डाटा को चोरी होने से बचाने के लिए use करते है. हम अपने कंप्यूटर के डाटा जैसे फाइल्स, फोटो या कोई डॉक्यूमेंट को साइबर क्राइम से बचाने में use करते है. इसके पीछे काफी IT professional होते है जो हमारे डाटा को security देने में हेल्प करते है.

साइबर सुरक्षा हमारे लिए क्यों आवश्यक है?

आज के technology में सभी चीज को computrise किया जा रहा है. क्योकि सबकुछ कंप्यूटर से ही operate हो रहे है. तो इन सारे computers को हमें secure भी रखना जरुरी है. अगर secure नहीं होंगे तो हमारे important डाटा चोरी हो सकता है. या हमारे कंप्यूटर hack कर के पूरा बंद कर सकते है. इसलिए Cyber Security की जरुरत पड़ती है.

बिना साइबर सिक्यूरिटी के हमारे सिस्टम फेल किये जा सकते है. जिससे हमारे काम पूरा बंद हो सकते है. हैकर के द्वारा virus को हमारे सिस्टम में इंजेक्ट कर सकते है. और हमारे important डाटा को चोरी करने के उसके बदले फिरौती की डिमांड कर सकते है.

तो इसलिए ऐसे सब प्रॉब्लम से बचने के लिए हमें साइबर सुरक्षा की जरुरत होती है. नहीं तो हमारे business के या पर्सनल डाटा चोरी हो सकता है और उसका मिसयूज किया जा सकता है.

CYBER SECURITY के प्रकार

साइबर सुरक्षा को अलग अलग टाइप में devide किया गया है. जिससे की end user को अच्छे से सुरक्षा प्रदान किया जा सके. इसमें Hardware और Software दोनों का इस्तेमाल किया जाता है. आइये निचे देखते है साइबर सुरक्षा के अलग अलग Types के बारे में :

GATEWAY SECURITY

इसके जरिये ही हमलोग LAN Network तक जाते है और उसका डाटा को बाहर ले जाते है. वैसे राऊटर होते है जहा पर हमारे ISP से internet दिया जाता है. और मैंने उपर में बताया है की internet secure नहीं होते है. तो जब ये क्लाइंट राऊटर में enter करते है तो unsecure होते है. जिससे हमारे सिस्टम को hack होने के chances बढ़ जाते है.

तो ऐसे में इन सब से बचने के लिए हमलोग फ़ायरवॉल का use करते है. जो हमारे लोकल network को secure रखता है.

APPLICATION SECURITY

Network में use होने वाले application को भी security देना जरुरी होता है. नहीं तो virus यहाँ से भी हमारे सिस्टम तक जा सकते है और हमारे डाटा को हानि पंहुचा सकते है. इसलिए इसको इनस्टॉल करने से पहले एक security से गुजरना पड़ता है.

EMAIL SECURITY

Email को hack होने से बचाने के लिए इसका use किया जाता है. जिसमे spam filter जैसे टूल होते है जिससे email को secure कर सकते है. इसमे हमारे Hardware और Software भी सुरक्षा प्रदान करते है.

DATA LOSE PREVENTION

इसमें हम डाटा को secure करते है जिसमे डाटा को चोरी होने के chanses नहीं होते है. इसमें डाटा को एनकोड कर दिया जाता है जिससे इसको डिकोड करना मुश्किल हो जाता है. और डाटा secure रहता है.

NETWORK ACCESS CONTROL

ये सबसे important होता है. क्योकि अगर हैकर आपके  सिस्टम से जुड़ नहीं पाएंगे तो hack कैसे करेंगे. कहने का मतलब है इसमें हम policy define कर देते है जिसमे कोई भी फालतू सिस्टम को access नहीं मिल पाता. ये feature हमारे फ़ायरवॉल में और राऊटर में भी होता है. जो user को फ़िल्टर कर देता है.

ANTIVIRUS

ये सबसे लास्ट में आता है. क्योकि इसको हमलोग अपने सिस्टम में इनस्टॉल करते है. इसके use से हमलोग अपने सिस्टम को और भी ज्यादा secure कर सकते है. वैसे तो फ़ायरवॉल लगे होते है जिससे virus के chances नहीं होते है. लेकिन एंटीवायरस के वजह से हमारे सिस्टम और भी secure हो जाते है.

एंटीवायरस के वजह से हमारे Internet Banking या Social Media ये सब secure हो जाते है. इसके साथ और भी बहुत से feature आते है जो तरह तरह के security देते है.

CYBER ATTACK TYPES IN HINDI

cyber security kya hai
Image of Cyber Security kya hai 
  • PHISHING
  • SMISHING
  • MALWARE
  • DENIAL OF SERVICE (DoS)
  • MAN-IN-THE-MIDDLE (MITM)
  • SQL INJECTION

 PHISHING

ये साइबर अटैक की दुनिया में एक आम तरीका माना जाता है. इसमें हैकर ज्यादातर mail के जरिये अपना टारगेट सेट करते है. इसमें किसी भी वेब पेज का dublicate पेज बनाकर अकाउंट और इनफार्मेशन को hack किया जाता है. हैकर मैलिशियस mail send करते है जो देखने में रियल लगते है.

जैसे की कुछ ऐसा mail आएगा जो देखने में लगेगा की आपके बैंक से आया है. तो हमलोग क्या करते है उसी लिंक को access कर के उस लिंक को ओपन करते है. फिर बहुत लोग अपना username और password enter करते है. लेकिन जैसे ही enter करते है तो कुछ error आ जाता है.

और हमें लगता है की server problem है. फिर उसको छोड़ देते है. लेकिन ऐसे में उस Fake web page से हमारा ID और password हैकर के database में चला जाता है. जिसका गलत use वो लोग कर के पैसा निकाल लेते है.

Same इसी तरीका से ये लोग हमारे सोशल मीडिया को भी hack कर लेते है. जिसमे लिखा हुआ आता की आपके अकाउंट को कुछ update आया है. जिससे हमलोग update करने के लिए लॉग इन करते है. और हम अपना ID, password उन तक खुद से पंहुचा देते है.

इससे बचने के लिए कभी भी इस तरह के लिंक को ओपन न करे. अगर करना भी पड़े तो खुद से लिंक का यूआरएल अपने ब्राउज़र में enter करे. फिर लॉग इन कर के जो करना है कर सकते है. ओपन करते समय ध्यान रहे की https:// लिखा रहे. जो की security के बारे में बताता है.

SMISHING

Smishing भी phishing का ही के पार्ट है. इसमें SMS के जरिये हमारे जानकारी चोरी की जाती है. आपने देखा होगा की हमलोग को कभी sms आता है की आपने लाटरी जीती है. अगर आपको इसके पैसा चाहिए तो लिंक पर क्लिक कर के फॉर्म में अपने जानकारी enter करे. और हमलोग क्या करते है अपने बेसिक जानकारी उनको दे देते है.

जिससे वो लोग के पास जानकारी चली जाती है. और उससे वो हमारे मोबाइल को hack कर के डाटा चोरी कर सकते है. आपलोग को पता है ही की आजकल maximum काम हमलोग मोबाइल से ही करते है. जिसमे कितना important डाटा रहता है. तो ऐसे में आप किसी भी फालतू लिंक को क्लिक करने से बचे.

 MALWARE

Malware एक software होता है. जो हमारे सिस्टम में इनस्टॉल हो जाते है. ये सिस्टम तक email या pirated software के जरिये आ जाते है. और खुद से इनस्टॉल हो जाते है. जिसमे कई तरह के malware हो सकते है जैसे ransomware, spyware या trojan. ये सारे हमारे सिस्टम को डैमेज करने डाटा को डिलीट करने या hack करने में हेल्प करते है.

ये सब में सबसे खतरनाक malware ransomware को माना गया है. ये सिस्टम के सबसे सेंसेटिव डाटा को चोरी करता है. और उसको एन्क्रिप्ट कर देता है. उसके बाद पॉप अप के जरिये फिरोती मांगते है. अगर नहीं देने पर वो डाटा को डिलीट कर सकते है. या और भी मिसयूज कर सकते है.

इससे बचने के लिए अपने PC में अच्छे एंटीवायरस का use करे. जिससे आप ऐसे अटैक से बच सकते है.

 DENIAL OF SERVICE (DoS)

ये काफी इफेक्टिव हैकिंग तकनीक माना जाता है. इसमें हैकर के द्वारा हमारे network server या web server पर बहुत ज्यादा मात्रा में ट्रैफिक भेजा जाता है. जिससे हमारा server बिलकुल भी काम नहीं कर पाता है. और server पूरा down हो जाता है.

DoS के जरिये server को काफी slow किया जा सकता है. या बंद भी किया जा सकता है. इसका use ज्यादातर user को service से दूर रखने में किया जाता है. या server का कॉन्फ़िगरेशन को खराब करने के लिए किया जाता है. इससे बचने के लिए आप अपने server को secure रखे. जिससे बाहर का कोई उसका access न कर सके.

MAN-IN-THE-MIDDLE (MITM)

MAN-IN-THE-MIDDLE में हैकर दो लोगो के बीच एक communication स्थापित करता है. ये दो users या एक user के बीच में हो सकता है. ये user और एक एप्लिकेशन के बीच में हो सकता है. ये एक सिस्टम और user के बीच हो सकती हैं. इनमे से एक हैकर होता है जो दो लोगो के बीच में बैठा रहता है. और हमारे बीच के communication को track करते रहता है.

इस तरह से दो लोगो के बीच के communication का डाटा हैकर के पास चला जाता है. जिसमे ज्यादातर बैंक से रिलेटेड जानकारी होती है.
ऐसे में अगर इससे बचना है तो ये ध्यान दे की आपकी internet connection secure रहे. कभी भी कुछ भी internet पर ब्राउज करे तो ध्यान रहे की https वाले साईट को ही access करे.

 SQL INJECTION

ये एक ऐसा तकनीक है जिसमे वेबसाइट को hack किया जाता है. सभी लोग जानते है की एक वेबसाइट में दो चीज मेन होते है. एक html or php code और दूसरा उसका डेटाबेस. किसी भी साईट का उसका database सबसे important पार्ट होता है.

क्योकि जितने भी हमारी जानकारी होती है वो database में ही save होती है. जैसे username, password इत्यादी. यही सब चीज एक हैकर को चाहिए होता है. तब हैकर sql injection का use करता है. जिसमे ये लोग हमारे database के इनफार्मेशन को चुरा लेते है.

इसमें जब इनको id password मिल जाता है. तो फिर उनको उस साईट का पूरा command उनके पास आ जाता है.

कोई भी साईट को hack करने से पहले हैकर सबसे पहले vulnerability search करते है. जिसमे ये पता किया जाता है की उस साईट में क्या कमी है. उसके बाद हैकर उस हिसाब से उस साईट में sql इंजेक्ट कर hack करते है.

Cyber Security से रिलेटेड और भी ज्यादा जानने के लिए आप निम्न books को लेकर पढ़ सकते है. जिसका लिंक मै निचे दे रहा हूँ. ये सब books मै पर्सनली भी पढता हूँ जो काफी informative है.

CYBER CRIME SE BACHNE KE UPAY

cyber security kya hai

 

Image of Cyber Security kya hai
  1. PASSWORD STRONG रखे
  2. COMPUTER को SECURE करे
  3. अपने MOBILE DEVICES को SECURE करे
  4. WIRELESS NETWORK को SECURE रखे
  5. डाटा को पासवर्ड से प्रोटेक्ट करे
  6. सोशल मीडिया के सेटिंग को मैनेज करे
  7. सॉफ्टवेयर को टाइम से अपडेट करते रहे
  8. ऑनलाइन शौपिंग में सिक्योर पेमेंट का ध्यान दे
  9. कुछ दिन के अंतराल पर पासवर्ड बदलते रहे
  10. सिक्योर नेट बैंकिंग पर ध्यान दे
  11. किसी भी फालतू लिंक पर क्लिक न करे

आइये अब एक एक कर के सबको थोडा डिटेल्स में जान लेते है.

1. PASSWORD STRONG रखे

अपने सिस्टम, मोबाइल या कही का भी password काफी स्ट्रोंग रखे. स्ट्रोंग कहने का मतलब है की आपके password में लेटर, नंबर और स्पेशल करेक्टर होने ही चाहिए. इसमें भी छोटे और बड़े letter का कॉम्बिनेशन लगाये. जैसे की ABcXyZ@@_546! इस तरह के password को जल्दी कोई hack नहीं कर पाता है.

कभी भी अपने password में birth date या मोबाइल नंबर या किसी का नाम नहीं रखना चाहिए. क्योकि ये काफी आसानी से hack हो जाते है. हैकर के पास ऐसे टूल होते है जो इस तरह के कॉम्बिनेशन को find कर सकते है. जिसमे काफी सारे password के कॉम्बिनेशन रहते है.

2. COMPUTER को SECURE करे

अपने कंप्यूटर को हमेशा secure रखे. अपने सिस्टम में हमेशा अच्छे वाला एंटीवायरस का use करे. जिसमे हर तरह का security मिल जाता है. जैसे की internet security, email security इत्यादि. सिस्टम को password लगा कर हमेसा रखे. अगर आप उस कंप्यूटर पर ऑफिसियल वर्क करते है तो.

Best Antivirus

निजी कंप्यूटर को किसी भी ऐसे person को use न करने दे. जिसको आप जानते नहीं हो. कंप्यूटर के software और OS को टाइम टू टाइम update करते रहे. जिससे security level और भी स्ट्रोंग होते रहते है.

3. MOBILE DEVICES को SECURE करे

मोबाइल को भी secure कर के आप साइबर क्राइम से बच सकते है. मोबाइल में कभी भी unauthorize apps को इनस्टॉल नहीं करे. इससे भी hack होने के chances रहता है. कोई भी ऐसा लिंक को क्लिक न करे जिसे आप नहीं जानते. फालतू के froud call से बचे.

जिसमे कुछ लोग इसके वजह से शिकार हो जाते है. और अपने सारे डिटेल्स सामने वाले को हम दे देते है. कभी भी apps डाउनलोड करना है तो trusted places से ही करे. मोबाइल के apps और ऑपरेटिंग सिस्टम को हमेशा update करते रहे. जिससे security और भी स्ट्रोंग होती रहती है.

4. WIRELESS NETWORK को SECURE रखे

वायरलेस नेटवर्क को हमेशा मॉडिफाई और अपडेट करते रहे. समय के साथ password change करते रहे. और हो सके तो अपने फाइनेंसियल लेन देन wifi network से करने से बचे. जब भी करे तो वायर्ड नेटवर्क या मोबाइल नेटवर्क में ही करे.

5. डाटा को पासवर्ड से प्रोटेक्ट करे

अपने सेंसेटिव डाटा को password से प्रोटेक्ट कर के रखे. जैसे ऑफिसियल डाटा, पर्सनल डाटा या फाइनेंसियल डाटा. ऐसे डाटा का रेगुलर बैकअप लेते रहे. हो सके तो इसका लोकेशन भी change करते रहे. जिससे आपका डाटा secure रहेगा.

6. सोशल मीडिया के सेटिंग को मैनेज करे

अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल जैसे फेसबुक, ट्विटर, linkdin या instagram को प्राइवेट कर के रखे. जिससे कोई भी अपने पर्सनल डाटा नहीं देख सकता. हो सके तो 2-way वेरिफिकेशन password का use करे. कोई भी पोस्ट शेयर करने से पहले एक बार देख ले. कही कोई ऐसा पोस्ट तो नहीं जिससे आपको नुकसान हो सके.

7. सॉफ्टवेयर को टाइम से अपडेट करते रहे

सिस्टम के ऑपरेटिंग सिस्टम और इन्टरनेट सिक्यूरिटी सॉफ्टवेयर को update करते रहे. क्योकि जब भी software में कुछ कमी आता तो उसको पूरा करने के लिए ही नया update आता है. जिससे उसका कमी को दूर किया जाता है जिससे वो और भी secure हो जाता है.

हैकर इसी टाइप के कमी को search करते रहते है. और उसी के हेल्प से हमारे डाटा को वो चोरी कर लेते है. तो रेगुलर बेसिस पर अपने software को update करते रहे.

8. ऑनलाइन शौपिंग में सिक्योर पेमेंट का ध्यान दे

आजकल online shopping काफी बढ़ गया है. तो इसको करने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान देना जरुरी है. अक्सर हमलोग जब shopping करते है तो अपने card के डिटेल्स को पेमेंट करने के बाद save कर देते है. ये सोच कर की next टाइम फिर से card का डिटेल्स डालने की जरुरत नहीं पड़ेगी.

तो ऐसा भूल कर भी  न करे. अपने card का डिटेल्स save नहीं करे. हमेशा एक जेन्युइन online प्लेटफार्म से shopping करे. ऐसा से बिलकुल भी न करे जिसका नाम आपने कभी सुना न हो. आप पढ़ रहे है Cyber security क्या है और Cyber Crime से हम अपने को कैसे बचा सकते है?

9. कुछ दिन के अंतराल पर पासवर्ड बदलते रहे

अगर साइबर क्राइम से बचना है तो हर कुछ दिन पर अपने password change करते रहे. अपने नेट banking का तो जरुर करना चाहिए. जिससे हम ऐसे क्राइम से बच सकते है.

10. सिक्योर नेट बैंकिंग पर ध्यान दे

नेट बैंकिंग काफी सेंसिटिव होते है. इसको करते समय काफी कुछ ध्यान देने की जरुरत होती है. जो की मैंने निचे समझाया है.

  • कोई भी लिंक से जाकर नेट बैंकिंग कभी न करे
  • without https वाले यूआरएल को भूल कर भी न ओपन करे
  • नेट बैंकिंग करते समय password enter करते है तो vertual कीबोर्ड का use करे
  • किसी भी दुसरे के सिस्टम में नेट बैंकिंग करने से बचे
  • साइबर कैफ़े में नेट बैंकिंग न करे
  • नेट बैंकिंग करते है तो अपने सिस्टम में एंटीवायरस का use जरुर करे
  • use कर लेने के बाद लॉगआउट करना न भूले
  • पब्लिक wifi से कनेक्ट कर के नेट बैंकिंग न करे

11. किसी भी फालतू लिंक पर क्लिक न करे

कभी भी कोई लिंक ओपन कर के उसको access न करे. जब तक आप उसको अच्छे से न जानते हो. कभी कभी मेसेज आता है की आपने इनाम जीता है. इसको पाने के लिए निचे दिए गए लिंक ओपन करे और कुछ बेसिक डिटेल्स फिल करे. और हमलोग में से काफी लोग कर भी देते है.

ये नहीं पता की हम अपना डिटेल्स उनको दे दिए. अब उस डिटेल्स का गलत use किया जा सकता है. तो हमेशा valid लिंक पर ही क्लिक करे जिसको आप जानते है.

CONCLUSION

आज आपने यहाँ सिखा की Cyber Security क्या है और Cyber Crime से हम अपने को कैसे बचा सकते है? इस ब्लॉग में मै आपलोग को काफी कुछ tips दिया हु. जिसके हेल्प से आप काफी हद तक Cyber Security और Cyber Crime के बार में जान गए होंगे.

अगर मै जो बताया हु इसको follow करते है तो आप Cyber Crime से बच सकते है. इस पोस्ट को अपने जानने वाले और दोस्तों तक जरुर शेयर करे. क्योकि इसके हेल्प से लोगो को पता चल पायेगा की किस तरह साइबर क्राइम से बचा जा सकता है. अगर कुछ पूछना है तो हमें कमेंट करे या mail भी लिख सकते है.

 

ISP क्या है? INTERNET SERVICE PROVIDER के बारे में जाने.

What is Internet Service Provider(ISP) in Hindi

What is Internet Service Provider in hindi. हेल्लो दोस्तों कैसे है आपलोग? सभी को मेरे तरफ से नमस्कार. आज हमलोग एक नया टॉपिक के बारे में देखने वाले है. जिसमे जानेगे की Internet Service Provider क्या है और ये किस तरह से काम करता है. इसी के कारण हमें internet की सर्विस मिल पाती है और हमलोग internet use कर पाते है. अगर ये नहीं रहे तो हमें इसका सर्विस मिलना मुश्किल हो सकता है.

मैं इस ब्लॉग में आपलोग को ISP या Internet Service Provider के बारे में बताने वाला हूँ. तो बने रहिये हमारे साथ और नए नए जानकारी से अपने को update रखे.

हमें किसी वेबसाइट को या एप्लीकेशन को ओपन करने के लिए internet access करने जी जरुरत पड़ती है. और इसी के लिए हमलोग को ISP की जरुरत होती है क्योकि इन्ही की वजह से हम internet चला पाते है.

हम जिस देश या शहर में रहते है वही ये तय करता है की हमारा ISP कौन हो सकता है. जो की हमारे internet connectivity की quality और उसकी speed को भी तय करने में हेल्प करता है.

WHAT IS INTERNET SERVICE PROVIDER IN HINDI?

What is Internet Service Provider(ISP) in Hindi

Image of  Internet Service Provider in Hindi

internet service provider (ISP) एक ऐसी company है। जो अपने कस्टमर को कॉपर, फाइबर या satellite का use करके internet का सर्विस उन तक पंहुचा देती है. और कस्टमर बड़ी ही आसानी से internet access कर पाते है.

सबसे आम use होने वाले ISP सर्विस provider वो है जो अपने फीस के लिए हमारे घर या बिज़नस में internet सेवा provide करता है। हालांकि, ISP(Internet Service Provider) के 3 Tier होते हैं। Tier 1, Tier 2, और Tier 3 सर्विस provider. Internet सर्विस देने में ये सभी तीनो एक important role निभाते हैं।

अब आगे ISP के बारे में थोडा DETAILS में देखते है :

TIER 1 ISP

टियर 1 ISP एक प्रकार का internet प्रोवाइडर है, जो अन्य टियर 1 प्रोवाइडर के साथ इन्टरनेट ट्रैफिक को exchange करता है। ये ISP peering agreement के जरिये सख्ती से ट्रैफिक का exchange करते हैं।

टियर 1 एक ऐसा नेटवर्क हैं जो internet की backbone की तरह काम करता हैं। इसलिए हम इसको backbone internet provider भी कह सकते हैं। ये सारे इन्टरनेट provider अटलांटिक इन्टरनेट समुद्री cables जैसे बुनियादी structure का निर्माण करते हैं।

ये भी पढ़े:

ये सभी इन्टरनेट प्रोवाइडर को ट्रैफिक देने का काम करते हैं, न कि end user को देते है। टियर 1 इन्टरनेट प्रोवाइडर के बगैर , महाद्वीप और देशों के बीच में इन्टरनेट ट्रैफिक का exchange नहीं कर सकता है।

 

What is Internet Service Provider(ISP) in Hindi

Image of  Internet Service Provider  in Hindi

TIER 2 ISP

एक टियर 2 ISP एक service provider होता है जो टियर 1 और टियर 3 ISP के बीच जोड़ने का काम करता है। Tier 2 और Tier 3 internet providers को कभी-कभी आपस में एक दूसरे के लिए भी उपयोग किया जाता है।

TIER 3 ISP

एक टियर 3 ISP एक प्रोवाइडर है जो internet transit खरीदता है और टियर 3 प्रोवाइडर last mile प्रोवाइडर है जो आवासीय घरों और व्यवसायों तक इंटरनेट का उपयोग प्रदान करता है.

What is Internet Service Provider(ISP) in Hindi

Image of  Internet Service Provider in Hindi

हालांकि टियर 3 ISP एक धुंधला परिभाषा बन रहा है, यह कहना सुरक्षित है कि वे खरीददारी मॉडल पर सख्ती से काम करते हैं।

जरूर पढ़े: 

CONCLUSION

आपने आज के ब्लॉग में पढ़ा की What is Internet Service Provider. और इनके types कौन कौन होते है. की किस तरह से अलग अलग ISP वाले अपने network को मैनेज करते है. आपके सारे doubt इस पोस्ट में clear हो गए होंगे.

अगर आपके मन कोई भी doubt इस topic से related है, तो आप हमें comment करके बता सकते है. या कोई कमी लग रही हो तो उसे भी बताये जिससे हम अपने blog में और अच्छा कर सके और आप सभी तक बेहतर से बेहतर topic पहुंचा सके जिससे हमें काफी ख़ुशी होगी.

अगर आपको लगता है की इससे आपको कुछ सिखने को मिल रहा है तो इसको ज्यादा से ज्यादा share करे अपने दोस्तों और परिवार के साथ, और अपना Feedback हमें कमेंट जरुर करे.

 

Thank You.

 

WHAT IS INTERNET? INTERNET क्या है ? BEST TIPS 2026

What is Internet in Hindi

What is Internet इसके बारे आपने कभी सोचा है ? और ये  कैसे काम करता है। इसका इतिहास क्या है और कब ये शुरू किया गया था. अगर देखा जाये तो दुनिया में इसके बिना हर चीज मुस्किल होता जा रहा है.

मैं आपको इसके के बारे में विस्तार में इस ब्लॉग में हिंदी में और सरल भाषा में समझाऊंगा की What is Internet in Hindi.  इसके साथ साथ और बहुत कुछ इसमें बताऊंगा। तो आप सभी इस article पर बने रहे।

WHAT IS INTERNET IN HINDI – इन्टरनेट क्या है?

इन्टरनेट एक communication network है जो computer और अन्य उपकरणों को World Wide Web(WWW) से जोड़ने के लिए टेलीफोन लाइनों, केबल्स, उपग्रहों और वायरलेस कनेक्शन का उपयोग करता है। सभी latest computer इन्टरनेट से connect हो सकते हैं, जैसे कई मोबाइल फोन और कुछ टेलीविज़न, वीडियो गेम कंसोल और अन्य डिवाइस।

अब तो आप internet के माध्यम से google को इस्तेमाल करके Google Mera Naam Kya Hai बोल कर अपना नाम बुलवा सकते है।

आसान शब्दों में कहे तो दुनिया में सारे computer को आपस में जुड़ना ही इन्टरनेट कहलाता है.और इसी के कारण हम कभी भी कही का Information आसानी से देख और share कर सकते है.

प्रत्येक network में लाखों computer, server और printer होते हैं। इन्टरनेट बनाने वाले network का स्वामित्व और रखरखाव अलग-अलग कंपनियों द्वारा किया जा सकता है लेकिन स्वामित्व के संबंध में संदेश और डेटा उन सभी में स्थानांतरित हो जाते हैं क्योंकि वे सभी एक ही Protocol या भाषा का Communication करने के लिए उपयोग करते हैं।

जो भी computer इन्टरनेट से जुड़े होते है वो सभी का एक अपना पहचान होता है और उसको हमलोग IP address के नाम से जानते है. बिना इसके कोई भी computer या मोबाइल इन्टरनेट से जुड़ कर काम नहीं कर सकते है.

रूर पढ़े:

INTERNET कैसे काम करता है?

What is Internet in Hindi

Image of  What is Internet in Hindi

अब बात आती है की जब हमारा computer दुनिया से जुड़ कर सारा Information हमारे तक पहुंचा देता है तो आखिर ये Information हमारे तक कैसे आता है कहने का मतलब कैसे काम करता है Internet ?

तो चलिए समझते है कैसे काम करता है, सबसे पहले आता है Server जिसमे दुनिया की सारी Information save रहती है. दूसरा ISP(Jio, airtel etc) जो हमारे तक server से connect होकर सारी Information पहुंचाती है. इसके बाद आता है हमारा PC, laptop और mobile का browser जिसमे हम अपने हिसाब से  Information को search करते है.

जब हम net पर कुछ भी search करते है तो सबसे पहले Information ISP तक जाता है और फिर ये उस Information को server में check करता है और उसके बाद server उस Information को इन्टरनेट provider तक भेज देता है और उसके बाद net provider हमारे तक उस Information को भेजता है जिससे हमलोग जो भी internet पर search करते है वो हम तक आसानी से पहुँच जाता है.

इन्टरनेट का इतिहास क्या है और ये कब शुरू किया गया था?

इन्टरनेट के अविष्कार के पीछे कई लोगो का योगदान था. सबसे पहले Leonard Kleinrock ने इसके के बारे सोचा उसके बाद 1962 में J.C.R. Licklider ने Robert Taylor के साथ मिलकर एक network का बनाया  जिसका नाम ARPANET रखा गया जिसको TELNET के नाम से जाना गया.

पहले network को ARPANET (The Advanced Research Projects Agency Network ) के नाम से जाना जाता था। भारत में internet की शुरुआत 80 के दशक में हुआ था. Internet ने 1969 में रक्षा विभाग द्वारा शुरु किया गया था।

इन्टरनेट का उपयोग

  • आपस में communication के लिए
  • किसी भी फाइल और फोल्डर को कही भी कभी भी तुरंत ट्रान्सफर कर सकते है
  • Online study कर सकते है
  • घर बैठे online shopping कर सकते हैं.
  • Online news पढ़ सकते हैं.
  • Mobile और electric bill, train ticket online pay कर सकते है.

ये भी पढ़े:

CONCLUSION

आज के टॉपिक में आपने सिखा की इन्टरनेट क्या है और इसका इस्तेमाल हमारे दैनिक जीवन में कितना खास बना दिया है. इसको जानकर आपको पूरा clear हो गया होगा इन्टरनेट के बारे में.

अगर आपके मन कोई भी doubt इस topic से related है तो आप हमें comment करके बता सकते है या कोई कमी लग रही हो तो उसे भी बताये जिससे हम अपने Blog में और अच्छा कर सके और आप सभी तक बेहतर से बेहतर Topic पहुंचा सके जिससे हमें काफी ख़ुशी होगी.

अगर आपको लगता है की इससे आपको कुछ सिखने को मिल रहा है तो इसको ज्यादा से ज्यादा share करे अपने दोस्तों और परिवार के साथ, और अपना Feedback हमें जरुर कमेंट करे.

Thank You.

 

error: Content is protected !!