HOW TO MAKE BOOTABLE PENDRIVE USING CMD | BEST TIPS[2026]

How to make bootable pendrive using cmd

How to make bootable pendrive using cmd. हेल्लो दोस्तों कैसे है? आशा करता हु आप लोग अच्छे होंगे. आज मैं आपलोग के लिए फिर से एक नया टॉपिक लेकर आया हु. जिसमे जानेंगे की एक pendrive को cmd का use करके कैसे bootable किया जाता है.

आपलोग ने कंप्यूटर कभी format किया होगा तो वहां आपने bootable pendrive का नाम सुना होगा. जिस कंप्यूटर में CD/DVD writer नहीं होता है, या फिर ख़राब हो जाता है तो वहा हमलोग कंप्यूटर को format करने के लिए pendrive का सहारा लेते है.

ऐसे condition में pendrive को bootable करना होता है. जिससे हम अपने कंप्यूटर को format कर सके. तो आइये आगे चलते है और जानते है.

HOW TO MAKE BOOTABLE PENDRIVE USING CMD – PENDRIVE को BOOTABLE करे CMD के जरिये.

pendrive bootable का मतलब होता है, ऐसा pendrive जिससे हम अपने कंप्यूटर को format कर पाए. और नया operating system install कर सके. तो आज के ब्लॉग में जानेंगे की कैसे pendrive को कमांड के जरिये bootable करते है.

वैसे तो बहुत से software भी है जिसके जरिये भी pendrive को bootable किया जा सकता है. अगर किसी कारण से आपके पास वो software न रहे, तो फिर ऐसे condition में भी आप pendrive को bootable करके अपना काम कर पाइयेगा.

तो आइये जानते है pendrive को command के जरिये कैसे bootable बनायेंगे.

जरूर पढ़े: 

COMMAND के जरिये PENDRIVE BOOTABLE करने के लिए निम्न STEPS को FOLLOW करे.

  • सबसे पहले कंप्यूटर में pendrive को लगाये.
  • अब अपने कीबोर्ड से Window+R button प्रेस कर RUN command open करे. अब इसमें cmd लिख कर enter press करे. जिससे command prompt window खुल जायेगा.
  • अब इसमें diskpart लिख कर enter करे. जिससे न्यू command लाइन window खुल जायेगा.

How to make bootable pendrive using cmd

image of How to make bootable pendrive using cmd
  • इसमें list disk टाइप करे. list disk टाइप करते ही कंप्यूटर में जितने भी drive होंगे, जैसे hard disk और pendrive उसके list show हो जायेगा. ये list Disk 0 या Disk 1 की तरह आएगा. इसमें से अपने pendrive के space को देखते हुए अपने pendrive को select कर लेंगे. अब अगर disk 1 वाला pendrive के लिए है तो उसके बाद हमें select disk 1 टाइप करके enter प्रेस करे. अब disk 1 select हो जायेगा.
  • उसके बाद clean लिख कर enter करे. उसके बाद create partition primary लिख कर enter करे.
  • अब select partition 1 लिख कर enter करे.
  • हमें format करना है तो उसके लिए हमें format fs=ntfs quick टाइप करके enter करना है.
  • हमारा pendrive bootable बन चूका है लेकिन इसको एक्टिव करने के लिए लास्ट command active टाइप करके enter कर देना है. उसके बाद exit टाइप कर command prompt से बाहर आ जाना है. जैसा निचे फोटो में दिखाया गया है.

How to make bootable pendrive using cmd

image of How to make bootable pendrive using cmd
  • अब हमारे पास जो भी OS का setup फाइल है उसको अपने pendrive में कॉपी कर ले. जिससे की आपका pendrive उस OS के लिए bootable हो जायेगा और आप अपने कंप्यूटर को format कर पाएंगे.

तो इस तरह से हम बिना third party bootable software के भी अपने pendrive को bootable कर सकते है. जिसमे command prompt का इस्तेमाल किया जाता है.

ये भी पढ़े:

CONCLUSION

तो इसमें आपलोग ने सिखा How to make bootable pendrive using cmd. इस तरह से अपने pendrive को कमांड का use कर के उसको bootable करते है.

अगर आपलोग को ये पोस्ट अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों और family तक जरुर शेयर करे. जिससे उनके तक भी ये इनफार्मेशन आसानी से पहुँच पाए. और आप अपने सुझाव हमें मेल या कमेंट करके जरुर बताये.

नमस्कार !!!

HOW TO CHANGE FOLDER COLOR IN COMPUTER OR LAPTOP IN HINDI

How to Change Folder in Computer or Laptop in hindi

How to change folder color in computer or laptop in hindi.आज का टॉपिक है की कैसे हम अपने कंप्यूटर में folder के color change कर सकते है. हेल्लो दोस्तों नमस्कार कैसे है आप सभी आशा करता हु आप सभी अच्छे होंगे. आज मैं आपके लिए फिर से एक नया टॉपिक लेकर आया हु.

जिसमे टिप्स एंड ट्रिक्स से रिलेटेड technique सीखेंगे. आपलोग सभी कंप्यूटर use करते होंगे उसमे फोल्डर भी बनाते होंगे. लेकिन उस फोडर का कलर कैसा होता है ? आप सभी जानते है की कंप्यूटर में फोल्डर का default color पिला होता है.

HOW TO CHANGE FOLDER COLOR IN COMPUTER OR LAPTOP – COMPUTER या LAPTOP में FOLDER के कलर को कैसे बदलेंगे.

अगर मैं आज बोलू की इस पीले कलर के फोल्डर को बदल सकते है. तो है न आश्चर्य की बात तो आज हमलोग जानेंगे की कैसे आप अपने कंप्यूटर में फोल्डर को अपने अनुसार कलर को customize कर सकते है. जिससे आपका कंप्यूटर देखने में और भी कलरफुल दिखेगा. और आपका कंप्यूटर दुसरे के कंप्यूटर की तुलना में काफी अलग दिखेगा. इस तरह आप अपने दोस्तों के सामने अपने कंप्यूटर को unique दिखा सकते है.

Folder के color बदलने से एक फायदा आपको भी मिलेगा. वो है अपने डाटा के हिसाब से अपने फोल्डर के कलर को use करना. जिससे की identify करना और भी आसान हो जायेगा. जैसे की movie के लिए रेड कलर, images के लिए ग्रीन कलर, songs के लिए ब्लू कलर इत्यादि.

जरूर पढ़े: 

तो आइये आगे जानते है की इसके लिए हमें किन किन steps से होकर गुजरना होगा.

COMPUTER या LAPTOP में FOLDER के COLOR कैसे बदलेंगे ?

  • सबसे पहले मैं ये बता दू की कोई भी फोल्डर का कलर change करने से पहले हमें एक software अपने कंप्यूटर में install करना होगा. जिसका नाम है colorize. इसका link मैं निचे दे देता हु जिसको आप डाउनलोड कर सकते है. और उसके बाद कुछ सेटिंग के जरिये आप अपने फोल्डर कलर काफी आसानी से change कर पाएंगे.
  • software install करने के बाद अब आपको अपने फोल्डर पर राईट माउस button क्लिक करना है. जिससे की option वाला window open होगा. उसमे आपको Colorize! वाले option पर जाना है, जैसा की निचे फोटो में दिख रहा है. उससे एक और window open होगा जिसमे की आपको अलग अलग कलर के फोल्डर दिखेंगे. अब हमें जो कलर चाहिए उस पर क्लिक कर देंगे. जिससे हमारा फोल्डर के कलर बदल जायेगा. इसमें एक बात ध्यान देना है अगर कलर न बदले तो आप एक बार रिफ्रेश कर ले.

How to Change Folder Color in Computer or Laptop in hindi

Image of folder color in computer or laptop in Hindi
  • अब अगला स्टेप ये है की आपको लगता है की उसमे दिया गया कलर आपको पसंद नहीं है. तो उसी में निचे Colors option में जाना है जिसमे आप अपने अनुसार जैसा चाहे वैसा कलर use कर सकते है. जैसा फोटो में निचे दिखाया गया है.

How to Change Folder Color in Computer or Laptop in hindi

Image of folder color in computer or laptop in Hindi
  • अब मान लीजिये आपको फिर से default सेटिंग करना है तो उसी window में एक Restore original color का option है. जिसपे क्लिक करके आप फिर से नार्मल वाला सेटिंग पर चले जायेंगे. जैसा की निचे फोटो में दिख रहा है.

How to Change Folder Color in Computer or Laptop in hindi

Image of folder color in computer or laptop in Hindi

जरूर पढ़े: 

CONCLUSION

इस पोस्ट में आपने सिखा How to change folder color in computer or laptop in hindi. किसी भी कंप्यूटर में folder का कलर कैसे बदलते है ये बताया गया है.

तो दोस्तों है न सबसे हट के एक अलग ट्रिक्स जिसके हेल्प से आप अपने फोल्डर के कलर बदल सकते है. और अपने कंप्यूटर या लैपटॉप को और भी कलरफुल कर सकते है. अगर इस तरह के और भी नए नए ट्रिक्स जानना चाहते है तो हमारे साथ जुड़े रहे. और नए नए ट्रिक्स सीखते रहे.

अगर आपलोग को ये कंटेंट अच्छा लगे तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे. जिससे और भी लोगों तक ये इनफार्मेशन पहुँच सके. आपको अगर कोई सवाल है तो वो भी हमसे पूछ सकते है. 

Thanks !!!

HOW TO DISABLE INTERNET CONNECTION WITHOUT DISABLE THE LAN IN HINDI

How to disable internet connection without disable the LAN in Hindi

How to disable internet connection without disable the LAN in Hindi. हेल्लो दोस्तों कैसे है आपलोग ? आपसभी को नमस्कार और छोटो को हेल्लो. आशा करता हु आप सबलोग अच्छे ही होंगे. आज मैं आपलोग के लिए एक और नए टॉपिक लेकर हाजिर हु. आज हमलोग जानेंगे की कैसे कंप्यूटर या लैपटॉप में इन्टरनेट कनेक्शन को ब्लाक करते है. और वो भी LAN के सेटिंग को बिना disable किये हुए. LAN को disable कहने का मतलब हुआ की आपके कंप्यूटर में इन्टरनेट बंद हो जायेगा और जो नेट connectivity taskbar में show होता है वहा किसी भी तरह से cross connection नहीं दिखेगा. मतलब की वहा देखने से लगेगा की हमारा कंप्यूटर में इन्टरनेट चल रहा हो.

HOW TO DISABLE INTERNET CONNECTION WITHOUT DISABLE THE LAN – INTERNET CONNECTION बंद करे बिना LAN CONNECTION DISABLE किये.

तो आइये आगे देखते है की इसके लिए हमें किस किस steps के होकर गुजरना होगा.

नीचे दिये गए STEPS को FOLLOW करे :

  • सबसे पहले हमे अपने कंप्यूटर के control panel में जाना है.
  • उसके बाद Internet Options पर क्लिक करके उसमे जाना है.
  • Internet Options क्लिक करने पर एक न्यू window open होगा. जिसका नाम है Internet Properties. जैसा की निचे picture  दिखाया गया है.

How to disable internet connection without disable the LAN in Hindi

Image of How to disable internet connection without disable the LAN
  •  अब नए वाले window में Connections tab पर क्लिक करना है.
  • Connections tab में जाने के बाद निचे LAN settings का button show हो रहा है, उस पर क्लिक करके अंदर जायेंगे.
  • LAN Settings पर क्लिक करते ही फिर से एक न्यू window open होगा. जिसका नाम है Local Area Network(LAN) Settings जैसा की निचे picture में दिखाया गया है.

How to disable internet connection without disable the LAN in Hindi

Image of How to disable internet connection without disable the LAN
  • अब इस न्यू window में आपको Proxy server दिख रहा होगा. उसके ठीक निचे में एक checkbox है उस पर tick करना है और Address में fakeproxy टाइप करना है. उसके बाद ok button पर क्लिक करके बाहर आ जाना है.

बेस्ट गेमिंग लैपटॉप के लिए क्लिक करे.

जरूर पढ़े: 

DISABLE INTERNET CONNECTION WITHOUT DISABLE THE LAN

अब आप अपने इन्टरनेट browser में जाकर कुछ open करके चेक करिये. जैसे www.google.com open करके देखे. आपका google वाला पेज open नहीं होगा. जैसा की नीचे फोटो में दिख रहा है:

How to disable internet connection without disable the LAN in Hindi

Image of How to disable internet connection without disable the LAN

लेकिन हमारे computer के taskbar में दिखेगा की आपके कंप्यूटर में इंटरनेट connectivity है. इस तरह से सामने वाले को बिना बताये इन्टरनेट को बंद कर सकते है.

अब अगर फिर से इन्टरनेट एक्सेस करना चाहते है तो फिर से same steps के साथ आपको Proxy server तक जाना होगा. और Address में से fakeproxy को हटाना होगा और tick को फिर से untick कर दे. आपका इन्टरनेट फिर से चलने लगेगा.

इस trick को आप अपने बच्चो या ऐसे लोग पर लगा सकते है जो इन्टरनेट का गलत use करते हो या ज्यादा इस्तेमाल करते हो. इससे आपके सामने वाले को पता भी नहीं चलेगा की आपने इन्टरनेट बंद किया है और आपका काम भी हो जायेगा.

तो दोस्तों ये trick है न काफी काम का. तो इसको आज से आप भी अपने कंप्यूटर में implement करिए और अपने घर में इन्टरनेट के गलत use से बचाइए.

CONCLUSION

आपलोग ने इसमें How to disable internet connection without disable the LAN के बारे सिखा. जिसमे की बताया गया है की किस तरह से बिना LAN कनेक्शन बंद करे किसी भी कंप्यूटर का इन्टरनेट बंद किया जा सकता है.

तो आपलोगों को ये ब्लॉग कैसा लगा अगर अच्छा लगा तो please कमेंट करे और. अगर कुछ कमी हो तो उसको भी बताये. इससे Related और कोई प्रश्न है तो हमें बताये मैं उसका Answer जरूर दूंगा जिससे आपलोग उसके बारे में गहराई तक जान सके. आप को Tech से Related जो भी Questions है आप मुझसे पूछ सकते है या अपने बातो को हमारे ब्लॉग के जरिये शेयर कर सकते है.तो कृपया कमेंट जरुर करे या mail करे.

Thank You!!!

DIFFERENCE BETWEEN GENUINE AND PIRATED WINDOWS IN HINDI

Difference between Genuine and Pirated Windows

Genuine and Pirated Windows में क्या अंतर है? आइये जानते है, हेल्लो दोस्तों नमस्कार कैसे है आप ? अच्छे ही होंगे. तो आज मैं आपलोगों के लिए एक और नए टॉपिक लेकर आ गया हु. जिसमे कुछ खास बात करने वाले है, जो की सभी के लिए काफी important है. आप सभी लोग जो मेरे ब्लॉग अभी पढ़ रहे होंगे इसमें से maximum लोगो के पास computer तो होंगे ही.

और अगर नहीं है तो उनके लिए भी काफी important है. बस बने रहिये हमारे साथ और नये नए information के साथ update रहे. तो आइये आगे देखते है की Genuine and Pirated Windows में क्या अंतर होते है ?

Difference between Genuine and Pirated Windows

image of Difference between Genuine and Pirated Windows

GENUINE AND PIRATED WINDOWS में अंतर

आज के टॉपिक मैं बात करने वाला हु Windows OS software के बारे में. जो लोग computer use करते होंगे उनको तो पता ही होगा की OS क्या होते है. OS हमारे और computer के बिच एक इंटरफ़ेस का काम करता है, जिससे हमारा computer हमारे दिए गए command को समझता है और उसपर work करके हमें output देता है.

तो जो लोग भी computer use करते होंगे वो Genuine and Pirated Windows के बारे में भी सुने होंगे. आज का important टॉपिक यही है की आखिर दोनों के बीच में अंतर क्या क्या होते है?

चलिए आगे देखते है की Genuine and Pirated Windows क्या होते है और इनके क्या फायदा और क्या नुकसान है.

जब भी आप नया computer खरीदने जाते होंगे तो उस टाइम जरुर shopkeeper से सुने होंगे. वो सबसे पहले हमसे यही पूछता है की computer में Windows कौन सा रहेगा. Original Windows install करना है या Pirated Windows install करना है.

क्या होते है GENUINE AND PIRATED WINDOWS :

Windows, DOS या Linux ये सभी एक operating system है. जो की किसी भी computer को operate कराने के लिए काफी खास होते है. इनके बिना हमारा computer operate नहीं हो सकता है. जब हमलोग market में नया laptop या desktop खरीदते है तो हमें Windows based या DOS based computer मिलते है. DOS based OS normal user के लिए नहीं होते है. इसपर वही काम कर सकता है जिसको command में अच्छा जानकारी हो.

जरूर पढ़े: 

यदि आप DOS based computer लेते है तो बाद में आपको Windows operating system install करना ही पड़ेगा. तभी आप अपने computer का use अच्छी तरह से कर पाएंगे. अब बात आती है की कैसा operating system install करे.

तो इसमें ये दो तरह के आते है एक original वाला और दूसरा pirated. इसमें जैसे कोई स्टूडेंट हो या नार्मल user है तो वो pirated को ही prefer करता है. क्योकि ये operating system free होते है. लेकिन free के साथ साथ काफी खतरनाक भी होते है. इससे आपका computer secure नहीं रह पाता है.

Friends जब भी आपलोग original या genuine windows वाले computer खरीदते है तो, उसकी कीमत लगभग 4000 से 5000/- रूपये ज्यादा होते है. या इनसे भी ज्यादा हो सकते है. अगर वही DOS या Linux वाला computer लिया जाये तो वो काफी सस्ता पड़ता है.

क्योकि ये operating software free होते है. लेकिन बहुत से दुकान वाले यहाँ लोगो को मुर्ख बनाकर original windows के दाम ले लेते है. तो यहाँ हमें थोड़े ध्यान देने की जरुरत होती ताकि हमें मुर्ख न बना पाए.

PIRATED WINDOWS के नुक्सान :

  • हमलोग जो pirated windows अपने computer में use करते है वो actual में genuine के ही copy होते है. जिसे crack करके हमलोग use करते है. जिसको हम चोरी भी कह सकते है क्योकि ये genuine के copy version है. और यदि आपलोग इस तरह के operating system use करते है तो इसपर Legal action भी microsoft चाहे तो ले सकता है.
  • Pirated software के ज्यादा chances होते है currupt होने के. जिससे हमारे computer के desktop screen पूरी तरह black हो जाते है. और उसपे कोई भी हम wallpaper नहीं लगा पाते है. जैसा की फोटो में दिख रहा है.

Difference between Genuine and Pirated Windows

image of Difference between Genuine and Pirated Windows
  • screen black होने के बाद हमारे computer में application software भी ढंग से काम नहीं कर पाते है.
  • Pirated software में computer की speed भी काफी slow हो जाती है. जो की genuine की तुलना में थोड़ी slow work करती है.
  • Pirated software का सबसे बड़ा नुकसान है window को update करना. अगर आप चाहते है की कोई नया update आया है तो उसको update कर ले. तो शायद कुछ टाइम के लिए तो update हो जायेगा लेकिन वो success नहीं होता. क्योकि जब हमलोग pirated windows को update करते है तो microsoft के server ऐसे windows को detect कर लेता है की ये windows pirated है. और आपका update block कर दिया जाता है.
  • फिर से आपका computer के screen black हो जाते है. तो अगर आप चाहते है की computer के screen black न हो तो आप अपने computer के auto update को हमेशा के लिए बंद कर दे . इससे आपका windows pirated होते हुए भी genuine की तरह दिखेगा. और कभी screen black नहीं होगा.
  • Pirated operating system secure नहीं होते. इसमें हैकर आसानी से आपके system को चाहे तो hack कर सकते है.

जरूर पढ़े: 

 GENUINE WINDOWS के फायदें :

  • genuine windows के सबसे बड़ा फायदा ये है की हमें हमेशा update patch मिलते है. जिससे कोई भी new update आता है तो उसका use हम कर पाते है.
  • सबसे बड़ा फायदा ये है की हमारा computer पूरी तरह secure होते है.
  • हमें microsoft के तरफ से support भी मिलते है.
  • अब आप सोच रहे होंगे की ये secure कैसे होते है क्योकि pirated और genuine windows तो लगभग लगभग same ही होते है. तो security कैसे genuine वाले windows को ही मिलते है.

तो आइये इसको अच्छे से समझते है, जब भी microsoft को लगता है की हमारे windows में कोई virus attack हो सकता है या हैकर hack कर सकते है. तो ऐसे में microsoft वाले update देते है जिससे की जो भी loop hole है जहा से हैकिंग के chances लग रहे है. उसको ये लोग update के जरिए उस loop hole को fill कर देते है. जिससे हमारा computer secure रहे. तो ये सब बाते genuine windows को खास बनाते है.

अभी हाल ही में ransomware नाम के virus का attack हुआ तो उससे बचने के लिए microsoft ने एक update दिया था. जो की सिर्फ genuine user के लिए ही थे.

तो आपने देखा की कैसे दोनों में difference है. हमलोग कुछ पैसा बचाने के लिए pirated windows use करते है और problem में फंस जाते है. इससे बढ़िया है आपलोग genuine windows का इस्तेमाल करे, जिसमे regular update और support मिलते रहता है.

Genuine windows download करने के लिए निचे link पर क्लिक करे :

Windows 10

Windows 7

CONCLUSION

आशा करता हु की ये पोस्ट आपको पसंद आएगा.  इस पोस्ट को अपने दोस्त और फॅमिली तक जुरूर पहुचाये. जिससे उन्हें भी इसका फायदा मिल सके और इस्तेमाल कर सके. ये पोस्ट hindi में है. जिससे काफी लोगो को समझने में मदद मिलेगा.

अगर आपको लगता है की इसमें कुछ और improvement चाहिए तो कृपया हमें जरुर comment या mail करके बताये. और अपना सुझाव जरुर share करे. जिससे मैं और नए नए topic आपलोगों के लिए ला सकू. 

Thanks!!!

WHAT IS FIREWALL IN HINDI | WHY USE FIREWALL IN PC

what is firewall

WHAT IS FIREWALL – FIREWALL क्या है?

Firewall का नाम आपने जरुर सुना होगा. अगर नहीं सुने है तो आज मैं आपलोगों के लिए इसी के बारे में आज जानकारी दूंगा. Firewall क्या है – What is Firewall in hindi ? ये काम कैसे करता है ? ये कितने प्रकार के होते है ? Firewall का मेन work होता है हमारे computer और बाहर के  network के बिच में security देना.

ये इन  दोनों के बिच में दिवार के तरह खड़ा होता है और तरह तरह के virus और attack से  हमारे computer को बचाता है. तो आज हमलोग इसमें थोडा डिटेल में जानेंगे की Firewall क्या है – What is Firewall in hindi ?

what is firewall

Image of What is Firewall in Hindi

Firewall भी एक तरह का antivirus होता है. जो की computer में आने वाले बाहरी viruses से उनकी रक्षा करता है, जिससे की virus न आ सके. जब हमलोग इन्टरनेट पर कुछ search कर रहे होते है तब, उस टाइम गलती से कोई ऐसा link click हो जाता है या कोई ऐसा app install हो जाता है, जिसको click नहीं करना होता है. और उसी link के जरिए virus हमारे computer तक पहुँच जाता है.

तो वही अगर बात की जाये तो firewall ऐसे ही type के problem से बचने के लिए use किया जाता है. जिससे गलती से भी अगर कोई virus या file या software हमारे computer में आ गया हो, तो उसको आने से रोकता है. और हमारे द्वारा दिया गया command के आधार पर सभी सर्विसेज को computer में store करता है.

जब हमलोग इन्टरनेट use कर रहे होते है तो, उस टाइम firewall इन्टरनेट से मिलने वाला हरेक डाटा पैकेट को check करता है, जिससे की असुरक्षित डाटा पैकेट को block कर दिया जाये. जिससे हमारे computer में किसी भी तरह के virus न आ पाए.

FIREWALL का जरुरत क्यों पड़ता है ?

Firewall हमारे द्वारा use किये हुए files को ही enter करने देता है. और इन्टरनेट use करते टाइम unknown sources से डाउनलोड हुई file को install होने से रोकता है.

जब भी हमारा computer किसी network से जुड़ता है तो हमारे computer में किसी कारण से अगर virus या malware का attack हो जाता है. तो ऐसी condition में firewall उस network से जुड़े अन्य सभी computers को हमारे computer से होने वाले नुकसान से बचाता है. मतलब की virus को फैलने से रोकता है.

firewall जिस computer में चल रहा हो उस computer को hackers के attack से बचाया जा सकता है. क्योकि इसके बिना काफी आसानी से virus या malware attack कर सकता है.

अगर आप अपने pc में भी फ़ायरवॉल use करना चाहते है. तो अच्छे एंटीवायरस का use कर सकते है. जिससे आपको कुछ फ़ायरवॉल का service मिल जायेगा. हालाँकि ये hardware फ़ायरवॉल नहीं होगा. लेकिन अच्छी security provide करेगा आपके कंप्यूटर को.

मै खुद एक अच्छी quality का एंटीवायरस use करता हु. जिससे मेरा pc हर तरह से secure रहता है. जैसे online banking हुआ या और भी बहुत कुछ. अगर आप भी वो एंटीवायरस लेना चाहते है तो उसको आप निचे दिए लिंक पर जाकर देख सकते है. और अपने सिस्टम को secure बना सकते है. मै Quick Heal Total Security Antivirus का use करता हु. जो की काफी अच्छी परफोर्म करती है.

जरूर पढ़े: 

FIREWALL के TYPES

ये दो प्रकार के होते है

1. Hardware Firewall     2. Software Firewall

HARDWARE FIREWALL

आज के टाइम में router का use काफी होता है. जिससे की एक साथ बहुत सारे devices को इन्टरनेट से जोड़ सके. और इसी router में फ़ायरवॉल भी inbuilt होते है.

router से फ़ायरवॉल on करने पर ये इन्टरनेट से जुड़े सभी devices को या computers को security provide करता है. जब भी हम कोई website open करते है या search करते है तो उस टाइम उस proper दिए गए command पर router से request जाता है, तो computer में सेंड किये गए डाटा के पैकेट के साथ network ID जुडी होती है. इस टाइम firewall पता लगाता  है की रिसीव होने वाला डाटा पैकेट सही है या नहीं.

क्योकि उस पैकेट के साथ हमारी network की ID connected होती है. और इसके अलावे यदि कोई unknown पैकेट computer में enter करने की कोशिस करता है तो उसको फ़ायरवॉल के द्वारा block कर दिया जाता है.

SOFTWARE FIREWALL

आज के टाइम में बहुत से antivirus companies मार्किट में है जैसे avast, quick heal इत्यादि. ये सब भी फ़ायरवॉल को provide करती है. और ये सब बहुत से computer में पहले से पाया भी जाता है जो की free या trial के रूप में होता है. ये सब को हमलोग बाहर से भी खरीद सकते है. computer को secure रखने के लिए इसका use जरुर करना चाहिए.

हमारे windows computer में भी फ़ायरवॉल होते है. जो की हमारे द्वारा install किये गए files या app को install होने से पहले अच्छे से check करते है.

आज के समय में इन्टरनेट पर ऐसे ऐसे malicious website है, जिनपे अगर गलती से भी click हो जाता है तो, उससे हमारे computer में वो files install हो जाते है. जो की हमारे computer और डाटा के लिए काफी हानिकारक साबित हो सकते है.

इसीलिए ऐसे problem से बचने के लिए फ़ायरवॉल काफी important होते है हमारे computer में. जिसके use से हमलोग अपने computer को malware, virus से बचा सकते है.

Notes :

आशा करता हु की ये पोस्ट आपको पसंद आएगा. क्योकि दैनीक जीवन में ऐसे problem आते रहते है, जिसकी हेल्प से आपको काफी मदद मिलेगा. इस पोस्ट को अपने दोस्त और फॅमिली तक जुरूर पहुचाये. जिससे उन्हें भी इसका फायदा मिल सके और इस्तेमाल कर सके. ये पोस्ट hindi में है.

जिससे काफी लोगो को समझने में मदद मिलेगा. अगर आपको लगता है की इसमें कुछ और improvement चाहिए तो कृपया हमें जरुर comment या mail करके बताये. और अपना सुझाव जरुर share करे. जिससे मैं और नए नए topic आपलोगों के लिए ला सकू.

 

MEGAPIXEL KYA HOTA HAI? | ये कैसे काम करता है?

megapixel kya hota hai

WHAT IS MEGAPIXEL IN HINDI – MEGAPIXEL क्या होता है ?

Megapixel kya hota hai?  आज हमलोग जानेंगे ? friends अगर हमलोग बाज़ार में smartphone लेने जाते है तो, उसमे सबसे खास बात क्या होता है ? उस फ़ोन का camera फिर उसके बाद बाकी की features को देखते है.

हमलोग सबसे पहले फ़ोन का camera देखते है और उसमे ये ही check करते है की उस camera का megapixel क्या है? बहुत सारे लोग camera use करते है लेकिन ये megapixel क्या होता है ये नहीं जानते है. तो आज मैं आप लोगो के लिए इसी के बारे में कुछ बेसिक जानकारी लेकर आया हु.

आप हमारे साथ बने रहिये और नए नए टेक से related इनफार्मेशन के बारे में जानते रहिये.

अगर आप really में smart user है तो आपको इस Megapixel के बारे में जानकारी जरुर होना चाहिए. की आखिर Megapixel kya hota hai ? (What is Megapixel in Hindi?) ये किस तरह से work करता है ? इसका use क्या होता है ? तो आइये आगे देखते है.

इस ब्लॉग के पढने के बाद आप आगे से नए mobile या camera लेते समय जरुर ध्यान रखेंगे की किस type का camera अच्छा होता है? What is Megapixel in Hindi? को आगे details में जानते है.

megapixel_kya_hota_hai

Image of Megapixel kya hota hai

WHAT IS MEGAPIXEL

अगर देखा जाये तो Megapixel का मतलब है picture में कितने details है. जितना ज्यादा megapixel होते है हमारे picture के quality उतने ही बेहतर आते है. हमे Megapixel को जानने से पहले pixel को जानना जरुरी है.

pixel छोटे छोटे dots होते है जिनको जोडकर computer पर picture बनते है. चाहे वो LED हो या CRT या LCD monitor हो. computer screen को हजारो लाखो pixel में बांटा गया है. जो की अगर हम चाहे की देख ले तो possible नहीं है क्योकि ये काफी छोटे होते है. और यही कारण है की एक picture के पीछे लाखो pixel होते है.

एक Megapixel एक मिलियन के बराबर होते है. और इस Megapixel को digital camera या dslr या smartphone में use किया जाता है उसके resolution के लिए. अगर इसको एक example के तौर पर समझे तो, मान लीजिये एक 5 Megapixel का camera से picture लेते है तो, इसका मतलब है की click गयी फोटो का megapixel 50,00,000 pixel होगा. तो यही वजह है की हमारे camera में जितना ज्यादा Megapixel होगा वो उतनी ही अच्छी फोटो लेगी.

जरूर पढ़े: 

यही कारण है की हम जब भी एक camera खरीदते है तो उसमे सबसे पहले उसके Megapixel number को देखते है. और यहाँ पर अगर ध्यान दिया जाये तो कैमरे का main part pixel होता है. क्योकि इसी से quality का पता चलता है. लेकिन digital camera को खरीदने के लिए Megapixel word का use किया जाता है. क्योकि 5 Megapixel कहना आसान है जबकी 50,00,000 कहना कठिन है. क्योकि इसी pixel से मिलकर Megapixel बना है.

ज्यादा MEGAPIXEL के मतलब अच्छी फोटो CLICK करना होता है ?

वैसे तो Megapixel एक camera का सबसे खास feature होता है, लेकिन camera का Megapixel ही picture की quality को नहीं मापता. Megapixel से ये पता चलता है की उस click किये image का 3D image कितनी बड़ी होगी. और रियल में camera से लिया गया picture की quality सेंसर एवं उसके type पर depend करता है.

इसीलिए आपने कभी ध्यान दिया होगा की, एक ही फोटो को दो same Megapixel के camera से लेने के बाद भी उसकी quality में काफी अंतर पाया जाता है. दोनों फोटो में काफी difference मिलेगा. ये सेंसर के अच्छे और बुरे type को show करता है. क्योकि same Megapixel होने के बाद भी quality सही नहीं मिल पता है. इसलिए एक अच्छा फोटो लेने के लिए एक अच्छे सेंसर वाला camera होना काफी जरुरी है.

तो आपलोग आगे से कभी भी सिर्फ Megapixel को देखते हुए mobile न ले. उसमे ये जरुर देखे की उस mobile में use होने वाला सेंसर अच्छी company का हो. तभी उसको ख़रीदे.

क्योकि Megapixel सिर्फ ये बताता है की कोई भी फोटो का quality को बिना loose किये कितना बड़ा प्रिंट किया जा सकता है. जैसे 1.3MP के camera से 4×3 इंच का प्रिंट आसानी से किया जा सकता है. लेकिन अगर image की size को बढ़ा दिया जाये तो उसका quality भी loose हो जाती है.

इसको आप iPhone से comparison कर सकते है. जैसे एक iPhone के 12MP और एक दुसरे mobile के 12MP को compare करेंगे तो उसमे iPhone की image quality काफी अच्छी आती है. क्योकि iPhone में एक अच्छी quality की sensor का इस्तेमाल किया जाता है. जिससे को iPhone की image quality अच्छी आती है.

एक कैमरा का सेंसर कैसे WORK करता है?

एक digital camera में image सेंसर का work फोटो को record करना होता है. इसमें image सेंसर एक  computer chip होता है जोकि light की क्वांटिटी को measure करता है. जो कैमरा के लेंस के जरिए travel कर chip को strike करता है. यह image छोटे छोटे receptors होते है जिन्हें हम pixel कहते है. इसमें सभी receptors उस light की गति को measure कर सकता है जो chip strike करता है.

इसलिए एक image में लाखो की संख्या में pixel होते है जिनको receptors भी कहा जाता है. इनकी संख्या ये तय करती है की एक camera कितना Megapixel record कर सकता है.

जैसे की हम सभी जानते है की सभी camera में Megapixel को set किया जा सकता है, जैसे की Megapixel की size को कम कर सकते है. ये set करने के लिए हमे कैमरा की सेटिंग में जाना होता है. ये सेटिंग हम क्यों करते है ज्यादतर तब करते है जब हमारे memory में space नहीं होता.

IPHONE और ANDROID के कैमरे में अंतर

friends आपके मन में एक बात जरुर आता होगा की एक iPhone के 8MP और एंड्राइड के 13MP में जब comparison किया जाता है तो, उसमे iPhone के कैमरे के फोटो quality काफी अच्छा होता है. क्योकि iPhone के mobile में जो सेंसर use किया जाता है तो काफी अच्छी quality का use किया जाता है जिस कारण iPhone की फोटो अच्छी आती है.

इस सेंसर की खास बात क्या होती है आइये जानते है. सेंसर light को capture करता है. जिसको की हम image में देख पाते है. किसी भी camera के सेंसर image के size resolution, low light के performance को देख पाता है की आपकी फोटो कैसी दिखेगी. इसलिए image quality के लिए सेंसर का होना काफी जरुरी होता है. इसमें Megapixel का कोई मतलब नहीं बनता है की वो कितने Megapixel का camera है. image की quality सेंसर की size, उसके pixel की संख्या और उनके size पर depend करती है.

क्योकि सेंसर पर निर्भर करता है की Frame पर क्या दर्ज हो रहा है, क्योकि छोटे सेंसर सेंस को कम capture और क्रॉप कर पाते है.

ऐसा नहीं है की सभी एंड्राइड के कैमरे ख़राब होते है. एंड्राइड में भी कुछ फ़ोन है जो iPhone को टक्कर देते है जैसे Google pixel 2 या Samsung Galaxy Note 8 इत्यादि. वैसे iPhone से ली गयी फोटो के कलर आँखों पर ज्यादा effect नहीं करते है. काफी नेचुरल फोटो आते है. ये सब वजह से भी iPhone के प्राइस इतने ज्यादा होते है.

CONCLUSION

दोस्तों उम्मीद है की आपको अच्छे से जानकारी मिल गयी होगी की What is Megapixel in hindi ?

तो आप मेरे साथ बने रहिये और नए नए technology से जूरी जानकारी पाते रहिये. अगर आपको किसी भी तरह के सुझाव या suggestion देने हो तो हमे comment करे. या हमें mail के जरिए भी contact कर सकते है. अगर आपको अच्छा अलग तो इसको अपने फ्रेंड या फॅमिली में जरुर share करे. ताकि सभी तक काफी आसान भाषा में इनफार्मेशन मिल सके और अपने gyan को बढ़ा सके.

 

HOW TO FORMAT HARD DISK DRIVE USING CMD | हिंदी में जाने

How to format hard disk drive using CMD

HOW TO FORMAT HARD DISK DRIVE USING CMD IN HINDI – HARD DISK DRIVE को CMD से कैसे FORMAT करेंगे

आज मै आपलोग को How to format hard disk drive using CMD के बारे में बताऊंगा. जिसमे मैं आपके लिए लाया हु की कैसे command का use करके अपने pendrive या hard drive को format कर सकते है. तो चलिये आगे बढ़ते है और देखते है की format कैसे किया जाता है.

वैसे format करने की जरुरत क्यों पड़ती है. क्या आप जानते है. इसके बारे में मैं आपको कुछ बताना चाहूँगा. जैसे वो problem virus का हो सकता है या फिर काफी बार direct computer बंद होने के कारण हमारा operating system currupt हो जाता है. जिससे formatting की जरुरत पर जाती है.

तो आगे  देखते है – How to format hard disk drive using CMD.

जरुर पढ़े : 

वैसे तो सभी लोग जानते होंगे की normally hard disk को format कैसे किया जाता है. लेकिन मैं आज आपलोगों को cmd के जरिये format करना बताऊंगा. जिससे आपलोग pendrive भी format कर पाएंगे काफी आसानी से.

HARD DISK को FORMAT करने के लिए कुछ STEPS को FOLLOW करेंगे:

  1. सबसे पहले command prompt को open करेंगे. “Win+R” button press करेंगे.
  2. फिर उसमे CMD type करेंगे और ok press करेंगे.
  3. जिससे उस computer के command prompt खुल जायेगा.
  4. उसके बाद एक बार check कर लेना है की कौन से drive को format करना है, या फिर pendrive को format करना है. इसको select करते टाइम एक बात का ध्यान जरुर रहे की उसका डाटा आप पहले से backup में ले ले. क्योकि format के बाद आपका पूरा डाटा delete हो जाने वाला है. ध्यान रहे की कही गलती से कोई और drive न select हो जाये.
  5. अब इसमें जिस drive का format करना है जैसे “D” drive हुआ. तो cmd में type करे D: और enter कर दे. इससे D drive select हो जायेगा. हमलोग सिख रहे है How to format hard disk drive using CMD.
  6. select करने के बाद अगला step है, format D: और enter कर देना है.

How to format hard disk drive using CMD

Image of How to format hard disk drive using CMD

7. उपर के फोटो में जिस तरह से दिखाया गया है, वैसे वैसे step को follow करेंगे फिर उसके बाद हमसे पूछेगा Y/N. अगर आगे process करना है तो Y press करेंगे और enter कर देंगे.

8. अब हमसे computer confirmation करेगा की सही में format करना है. अगर करना है तो Y नहीं तो N press करना है. इस तरह से हम अपने computer के hard drive को या pendrive को आसानी से format कर लेंगे.

वैसे तो normal सभी लोग जानते है की किस तरह से एक computer के drive को format किया जाता है. लेकिन ये भी एक तरीका है जिसमे हमलोग cmd के through भी काफी easily format कर सकते है. cmd से format करना काफी अच्छा माना जाता है. अगर किसी कारण normal तरीके से format करने में कोई परेशानी आती है तो ये तरीका उससे काफी अच्छा है.

Note :

आपलोग ऐसा हार्ड डिस्क ले सकते है जिसको न के बराबर format करने की जरुरत पड़ती है. ये मेरा पर्सनल experience रहा है. क्योकि जब से मै WD का external hard disk इस्तेमाल कर रहा हु तब से शायद ही मुझे उसको format करने की जरुरत पड़ा होगा.

आपलोग जानते ही होंगे की format करने से ज्यादा प्रॉब्लम होता है अपने डाटा को secure करना. जिससे डाटा डिलीट होने से बच सके. अगर आपलोग को WD EXTERNAL HARD DISK देखनी है तो Link पर क्लिक कर के देख सकते है.

CONCLUSION

आज हमलोग सीखे है की How to format hard disk drive using CMD. अब हमलोग काफी आसानी से हार्ड डिस्क को command का use कर के format कर सकते है. वो भी काफी आसानी से. आप जानते होंगे की जितना कठिन होता है command पर काम करना. उतना ही आसानी से कोई भी काम का output भी हमे मिल जाता है.

तो आशा करता हु आपको इस नए ब्लॉग से कुछ जानकारी हासिल हुई होगी. अगर अच्छा लगा हो तो इसे share करे. ताकि सभी तक ये ब्लॉग आसान भाषा में पहुच सके और इसका फायदा ले सके. और अगर इसमें कोई कमी लगे तो कृपया हमें comment box में करके बताये. या फिर मेरे mail id पर mail करे. 

Thank You!!!

WD HARD DISK DRIVE के बीच क्या अंतर है | COLOR DIFFERENCE

hard disk difference between

WHAT IS THE DIFFERENCE BETWEEN WD HARD DISK DRIVE IN HINDI WD HARD DISK DRIVE के कलर DIFFERENCE HINDI में जाने

हेल्लो दोस्तों कैसे है आपलोग ? आज हमलोग एक नए टॉपिक पर बात करने वाले है. वो है computer के internal storage हार्ड डिस्क के बारे में. जिसमे हमलोग जानेगे की What is the difference between WD hard disk drive in hindi.

आपलोग जब computer खरीदने जाते है तो उस समय हार्ड डिस्क को लेकर काफी confusion हो जाता है, की कौन सा हार्ड डिस्क ले और कौन सा न ले. तो आज मैं इस ब्लॉग में इसी confusion को दूर करने का कोशिस करूँगा. जिससे ये ब्लॉग पढने के बाद किसी भी तरह का confusion न हो.

और काफी आसानी से अपने computer के लिए एक अच्छा हार्ड डिस्क ले पाए. तो चलिए आगे देखते है, आप हमारे साथ बने रहिये और देखते है difference between WD hard disk drive hindi में.

hard disk difference between

Image of What is the difference between WD hard disk drive in hindi

हमारे Computer में एक हार्ड डिस्क आता है WD company का. जो काफी ही बेहतर हार्ड डिस्क होता है, जिसका full form होता है WD = Western Digital. WD के अंदर हमें 6 प्रकार की हार्ड डिस्क मिलती है. जिसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा computer में किया जाता है. और इसी हार्ड डिस्क में अलग अलग तरह के verity आता है. जिसको की एक कलर के द्वारा बांट दिया गया है. जैसे :- Green, Blue, Black, Red, Purple और Golden कलर के हार्ड डिस्क आते है.

इन सभी हार्ड डिस्क की अपनी कुछ न कुछ features है, जिसके लिए ये जानी जाती है. अगर ढंग से देख कर हार्ड डिस्क न लगाया जाये तो इससे हमारी computer की speed पर काफी फरक पड़ता है, और computer अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाता  है.

तो मैं आपलोगों को एक एक करके हार्ड डिस्क के बारे में details में बताता हु जिससे आपको अपने computer के लिए हार्ड डिस्क चुनने में आसानी हो जायेगा.

GREEN HARD DISK: Buy

hard disk diff

Image of What is the difference between WD hard disk drive in hindi

ये हार्ड डिस्क काफी सस्ता मिलता है. इसलिए इसका इस्तेमाल बहुत ही कम लोग करते है. इसमें सिर्फ आप अपने फोटो, वीडियोस या गाने को store करके रख सकते है. ये काफी slow working होता है. क्योकि इसकी read write speed बहुत ही slow होती है. इसके साथ इसके कुछ benefit भी है जैसे : ये energy efficient, low noise, low heat produce होते है.

BLUE HARD DISK:

hard disk

Image of What is the difference between WD hard disk drive in hindi

ये हार्ड डिस्क green हार्ड डिस्क से थोडा fast working होते है. इस हार्ड डिस्क का इस्तेमाल लगभग सभी लोग अपने computer में करते है. एक तरह से बोले तो ये एक common हार्ड डिस्क है. इसको all rounder भी कहा जा सकता है. अगर आपको हार्ड डिस्क चुनने में problem हो रही है तो आप ये हार्ड डिस्क ले सकते है.

क्योकि ये हार्ड डिस्क home user के लिए काफी suitable होता है. इस हार्ड डिस्क में ही हमलोग अपने computer का OS भी install कर पाते है क्योकि इसकी read write speed काफी अच्छी होती है. और इसमें green हार्ड डिस्क की तुलना में थोड़ी noise ज्यादा होती है.

जरूर पढ़े: 

BLACK HARD DISK: Buy

hard disk

Image of What is the difference between WD hard disk drive in hindi

अगर आपको ऐसा computer बनाना है जिसे आप गेमिंग के लिए या विडियो एडिटिंग के लिए या किसी भी तरह के graphic एडिटिंग के लिए इस्तेमाल करना चाहते है. तो इसके लिए आपको WD का ब्लैक हार्ड डिस्क सबसे बेस्ट option रहेगा. यहाँ जो भी performance है या read write speed है वो काफी ही अच्छा मिलता है.

तो अगर हमलोग कोई भी गेम खेलते है या विडियो एडिटिंग करते है तो उसमे हमें अच्छा speed चाहिए होता है. उसके लिए ये सबसे बेस्ट हार्ड डिस्क होता है. इसका इस्तेमाल high end computer में किया जाता है, जहा पर speed की सबसे ज्यादा जरुरत होती है.

RED HARD DISK: Buy

wd hard disk

Image of What is the difference between WD hard disk drive in hindi

Red हार्ड डिस्क में दो वेरिएंट मार्किट में available है एक Red हार्ड डिस्क दूसरा Red pro हार्ड डिस्क. इसका बेसिक use network या server में किया जाता है. इस हार्ड डिस्क को ऐसे बनाया जाता है जिससे ये लॉन्ग टाइम चल सके, क्योकि ऐसे हार्ड डिस्क 24*7 इस्तेमाल होते रहते है.

क्योकि ये server बेस्ड हार्ड डिस्क होते है और server 24hrs up रहते है. ऐसे हार्ड डिस्क को fail होने के chances काफी कम रहता है. अगर इसके जगह पर हमलोग Green, Blue या Black हार्ड डिस्क use करते है तो वो ख़राब हो सकते है क्योकि उसको 24*7 use नहीं किया जा सकता है. Red हार्ड डिस्क में read speed काफी top लेवल की मिलती है जिससे की ये server में अच्छा परफॉर्म कर पाए.

PURPLE HARD DISK: Buy

wd hard disk

Image of What is the difference between WD hard disk drive in hindi

इस हार्ड डिस्क की write speed या कहे तो डाटा को save करने की speed काफी ही top लेवल की मिलती है. इसकी performance भी काफी अच्छी होती है. इसके बेसिक इस्तेमाल CCTV camera या video surveillance में किया जाता है. जिससे CCTV का फुटेज store हो सके.

और ये हार्ड डिस्क भी 24*7 working होते है. इसलिए इसको भी उसी लेवल में बनाया जाता है जिससे ये जल्दी damage न हो और लॉन्ग टाइम चले. इस हार्ड डिस्क में All Frame technology का इस्तेमाल होता है जिससे हमारे हार्ड डिस्क में किसी भी तरह का error न आये. हमारा data safe रहे.

GOLDEN HARD DISK:

hard disk diff

Image of What is the difference between WD hard disk drive in hindi

friends ये हार्ड डिस्क एक premium type हार्ड डिस्क होती है. जिसमे हर वो फायदा मिलेगा जो हमें अलग अलग हार्ड डिस्क में देखने को मिलता है. जैसे कहे तो इसमें सब कुछ काफी अच्छा मिलता है. इसमें read write speed एकदम top लेवल की मिलेगी. इसमें performance काफी अच्छा मिलेगी.

इसलिए इसका use हमलोग आम लोग नहीं करते है. इसका use enterprise level companies में किया जाता है जहा बहुत ही fast work किया जाता है. जैसे की आपकी कोई company है आपका कोई business है और आप खुद का एक server लेना चाहते है. तो वहां पर इस तरह के हार्ड डिस्क का use किया जाता है.

CONCLUSION:

आपने देखा की What is the difference between WD hard disk drive in hindi. किस तरह से हम अलग अलग तरह के हार्ड disk को कहा use करते है. ये इस ब्लॉग में बताने की कोशिस किया गया है.

दोस्तों आशा करता हु आज आपलोगों का सारा doubt clear हुआ होगा. वो भी हार्ड drive के कलर को लेकर. अगर आपको ये पोस्ट अच्छा लगे तो इसको आगे share करना न भूले. और कुछ सुझाव लगे तो हमें जरुर बताये. जिससे मैं अपना ब्लॉग में और कुछ सुधार कर पाऊं. और आगे का पोस्ट और बेहतर तरीके से आपलोगों के सामने ला पाऊं. 

Thank You!!!

 

 

HOW TO WORK REMOTE CONTROL IN HINDI | पुरे डिटेल्स में जाने

How to work Remote Control in Hindi

HOW TO WORK REMOTE CONTROL IN HINDI – REMOTE CONTROL क्या है और ये कैसे काम करता है ?

हेल्लो दोस्तों कैसे है ? आज मैं आपलोगों के लिए एक बहुत ही खास टॉपिक लेकर आया हु. How to work Remote Control ? तो चलिए आगे बढ़ते है और देखते इसके बारे में.

आप सब ने Remote Control का इस्तेमाल daily करते होंगे. इसके बिना लगता है कुछ कुछ अधुरापन और ये एहसास तब होता है जब हमारे Remote control के battery खत्म हो जाता है तब. basically इसका use हम अपने TV या और कोई Home music system के volume कम या ज्यादा करने के लिए करते है.

वैसे remote control का use और भी बहुत जगहों पर होता है. जैसे आज कल रिमोट वाले पंखे भी आने लगे है. Remote Control use करने में जितना simple है उतना ही आसान इसकी working technology भी है.

रिमोट कण्ट्रोल की सबसे खास बात ये है की इसके चलते हमलोग एक जगह पर बैठे बैठे अपना काम कर पाते है. जैसे टीवी, म्यूजिक, डीवीडी और माइक्रोवेव इत्यादि. इसके वजह से हमारी daily life काफी आसान हो गया है. हमें कोई भी चीज physically छूने की जरूरत नहीं पड़ती. तो चलिए आगे अब इसके बारे थोड़े details में जानते है की How to work Remote Control in Hindi.

REMOTE CONTROL काम कैसे करता है ?

आपने Remote Control में कभी भी वायर नहीं देखा होगा, तो आखिर ये इतने दूर से काम कैसे करता है. हमारा Remote IR(Infrared Rediation) के जरिए काम करता है. आपलोगों ने शायद एक बात ध्यान दिया होगा की हमारे रिमोट में आगे के साइड में एक LED Bulb लगा होता है, जिसके through रिमोट का IR signal हमारे दुसरे devices तक पहुँच पाता है.

जरूर पढ़े: 

हमारे टीवी, म्यूजिक सिस्टम, AC और set top box के front साइड में एक काफी छोटा सा IR light detector लगा होता है. जब भी हमलोग रिमोट से कोई button press करके कोई command टीवी, म्यूजिक सिस्टम, AC या set top box को देते है तब, इन सब devices के आगे लगे IR light detector हमारे रिमोट के signal को decode करते है.

How to work Remote Control in Hindi

Image of How to work Remote Control in Hindi

या डिटेक्ट करके ये पता लगाते है की रिमोट से किस चीज का signal आया है, जैसे volume या power इत्यादि. ये IR light जो remote से निकलता है वो हमें खुली आँखों से नही दिखाई देता है. इस signal को direct हमारा आउटपुट device ही समझ पाता है.

REMOTE CONTROL के CODES

आपलोग अगर रिमोट कभी open किये हुए होंगे तो देखे होंगे की उसमे एक PCB(Printed Circuit Board) लगा होता है. जिसपे की बहुत सारे छोटे buttons लगे होते है. और इन सारे buttons के लिए उस PCB के उपर रबर के buttons लगे होते है. जिससे की हमलोग आसानी से अपने काम कर सके रिमोट से.

इन सारे buttons के अपने अपने बाइनरी कोड होते है जो की हरेक buttons का एक specific बाइनरी कोड दिया जाता है. जैसे की sound के लिए 1010110, menu के लिए 10011010 या फिर म्यूट करने के किये 110010 इत्यादि होते है.

How to work Remote Control in Hindi

Image of How to work Remote Control in Hindi

जब भी हमलोग रिमोट से कोई button के through कोई work कराना चाहते है तब, उस टाइम उस particular button का कोड हमारे रिमोट से हमारे TV या अन्य device तक जाता है. और वो TV या अन्य device उस कोड की पहचान करता है और उस particular कोड को decode करके अपना काम पूरा कर देता है. जिससे हमलोग दूर बैठे हुए अपने TV channel बदल पाते है.

इसके साथ एक खास बात आपने ध्यान दिया होगा. वो ये की जल्दी किसी दुसरे रिमोट से किसी दुसरे TV या अन्य device को operate नहीं किया जा सकता है. इसके पीछे भी एक कारण है. जब हमलोग रिमोट use करते है तब उस टाइम एक अलग तरह का short कोड भी generate होता है.

जिससे हमें ये पता चलता है की ये कोड एक खास company या खास model या एक खास button की कोड है. यही कारण है की हमारी remote किसी दुसरे device को operate नहीं कर पता है. क्योकि उस particular device का short कोड mismatch हो जाता है.

जरूर पढ़े: 

CONCLUSION

आज आपलोग ने सिखा की How to work Remote Control ? कैसे हमलोग एक रिमोट control use करते है मै उसके बारे में बताया हु.

तो दोस्तों आज का टॉपिक कैसा लगा हमें जरुर comment करके बताये. जिससे आपके लिए और भी अच्छा अच्छा ब्लॉग लेकर आ सकू. और आप लोगो को ज्यादा से ज्यादा इनफार्मेशन मिल सके. जिससे आप अपने निजी जीवन में use कर सके. अपने सुझाव हमें जरुर share करे जिससे और अच्छी तरह आपके सामने अपने ब्लॉग ला सकू. आप हमें mail कर सकते है.

Thank You !!!

error: Content is protected !!